Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amit Tandon ने पत्नी Ruby Tandon संग दोबारा रचाई शादी, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 11:56 AM (IST)

    टीवी एक्टर अमित टंडन (Amit Tandon) ने भी शादी रचाई। जी हां अमित टंडन ने दूसरी बार शादी रचाई और वो भी अपनी पहली पत्नी रूबी से। इस कपल ने सात वचनों को फ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Amit Tandon And Ruby Tandon Wedding Photo Credit Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Amit Tandon And Ruby Tandon Wedding: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधे नजर आ रहे हैं। हाल ही में जहां परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा की दुल्हन बनी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो वहीं अब टीवी एक्टर अमित टंडन (Amit Tandon) ने भी शादी रचाई। जी हां, अमित टंडन ने दूसरी बार शादी रचाई और वो भी अपनी पहली पत्नी रूबी से। इस कपल ने 'सात वचनों' को फिर से रिन्यू करते हुए दोबारा शादी की है।

    अमित और रूबी ने फिर रचाई शादी

    टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अमित टंडन ने साल 2007 में रूबी टंडन से शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद यानी साल 2017 में इस कपल की शादी में दरार आ गई थी। ये कपल एक-दूसरे से अलग होने वाला थे, लेकिन रूबी दुबई में सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के मामले में फंस गई थी। बस फिर क्या था इस दौरान अमित ने रुबी की मदद की और ये कपल एक बार फिर साथ नजर आया। ऐसे में अब दोनों ने मिलकर अपनी दोबारा शादी रचाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Ruby Tandon (@drrubytandon)

    बेटी से सामने फिर लिए सात फेरे

    अमित टंडन और रूबी टंडन ने मंगलवार को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में फिर से शादी रचाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी 13 साल की बेटी के सामने फिर से सात फेरे लिए। इंस्टाग्राम पर इस कपल ने शादी की कई तस्वीरें साझा की है।

    इस खास मौके पर रूबी पिंक कलर के लहंगे में नजर आई। इस पर उन्होंने हैवी मेकअप, हाथों में मेंहदी और गले में कुंदन वाली ज्वेलरी कैरी की हुई थी। तो वहीं, अमित पेस्टल पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए। कैप्शन में एक्टर ने लिखा, प्यार आसान नहीं है लेकिन यह हर कठिनाई के लायक है। ईश्वर सदैव हमारे साथ, हमारे साथ और हमारे लिए रहें। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Ruby Tandon (@drrubytandon)

    अमित टंडन के टीवी शो

    एक्टर के शोज की बात करें तो उन्होंने दिल मिल गए, कैसा ये प्यार है, जो जीता वही सुपरस्टार और जरा नच के दिखा में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने इंडियन आइडल में भी हिस्सा लिया था।