विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidharth Shukla की मौत के बाद शहनाज गिल की बिगड़ी तबीयत, 'ग्लूकोज' को लेकर लीक हुआ चैट

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Fri, 10 Sep 2021 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 07:21 AM (IST)

सिद्धार्थ के जाने के बाद सबसे ज्यादा अगर कोई टूटा है तो वो है उनकी मां रीता शुक्ला और उनकी ...और पढ़ें

Photo Credit : Shehnaaz Gill Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Shehnaaz Gill Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 13' फेम सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के सदमे से अभी तक कोई निकल नहीं पा रहा है। उनके निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सिद्धार्थ के जाने के बाद सबसे ज्यादा अगर कोई टूटा है तो वो है उनकी मां रीता शुक्ला और उनकी खास दोस्त शहनाज कौर गिल। ये बात हर कोई जानता है कि शहनाज और सिद्धार्थ एक-दूसरे के कितने करीब और खास थे। एक्टर के निधन के बाद शहनाज पूरी तरह से टूट गई हैं। इसी बीच अब शहनाज को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर 'सिडनाज' के फैंस का दिल टूट सकता है।

शहनाज कौर गिल को लेकर एक खबर चर्चा में बनीं हुई है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वह सदमे में है। यही नहीं, शहनाज ने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। इसी कारण वह ग्लूकोज पर सर्वाइव कर रही हैं। वहीं, इस खबर से जुड़ा एक अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शहनाज गिल के एक फैन पेज पर उनके फैशन डिजाइनर केन फर्न्स से चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस चैट में केन फर्न्स से पूछा गया है, 'लोग कह रहे हैं कि वो ग्लूकोज पर है, क्या ये सच है? मुझे पता है, आप उनकी अच्छी तरह देखभाल कर रहे हैं पर फिर भी बोलूंगी सना का ध्यान रखना। अगर सना की हेल्थ ठीक है तो कम से कम मैसेज को रिएक्ट कर देना।' चैट स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि डिजाइनर केन फर्न्स ने शहनाज गिल के ग्लूकोज पर होने की बात से इनकार किया है।

ट्विटर पर केन फर्न्स का ये चैट काफी चर्चा में बना हुआ है। इस पर लगातार यूजर्स के कमेंट कर रहे हें। वहीं, सोशल मीडिया पर हर कोई अपने-अपने तरीके से शहनाज गिल का हाल पूछ रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, जब शुरू के दो दिन शहनाज ने खाना नहीं खाया था, तब वह ग्लूकोज पर थीं, लेकिन अब नहीं हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।