Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: दूरदर्शन की राह पर ज़ी टीवी, लेकर आ रहा है विद्या बालन स्टारर हम पांच समेत कई पुराने शोज़

दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत की वापसी के बाद अब और भी चैनल्स इसी राह पर निकल गए हैं। ज़ी टीवी अब कई पुराने और फेमस शो वापस लेकर आ रहा है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 07:41 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: दूरदर्शन की राह पर ज़ी टीवी, लेकर आ रहा है विद्या बालन स्टारर हम पांच समेत कई पुराने शोज़
Coronavirus Lockdown: दूरदर्शन की राह पर ज़ी टीवी, लेकर आ रहा है विद्या बालन स्टारर हम पांच समेत कई पुराने शोज़

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सिनेमाघर और रेस्टोरेंट बंद हैं। ऐसे में लोग घर बैठ कुछ शानदार टाइमपास की तलाश में हैं। ऐसे में टीवी चैनल्स अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। नए शो ना सही, लेकिन पुराने शोज़ की धड़ल्ले से वापसी हो रही है। दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत की वापसी के बाद अब और भी चैनल्स इसी राह पर निकल गए हैं। ज़ी टीवी अब कई पुराने और फेमस शो वापस लेकर आ रहा है।

loksabha election banner

ख़बरों के मुताबिक, ज़ी टीवी पर हम पांच और डांस इंडिया डांस की वापसी होने जा रही है। विद्या बालन स्टारर हम पांच सीरीयल को एकता कपूर ने बनाया है। यह एक कॉमेडी शो है। अपने समय इसका क्रेज हुआ करता था। विद्या के अलावा इस शो में राखी टंडन, अशोक सराफ और वंदना पाठक भी शामिल हैं। इस शो को 13 अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे को प्रसारित किया जाएगा। 

हम पांच के अलावा रियलटी डांस शो डांस इंडिया डांस का भी री-टेलीकास्ट होगा। वइसका शो का दूसरा सीज़न प्रसारित किया जाएगा। यह इस शो के सबसे फेमस सीज़न में से एक है। दूसरे सीज़न में ही मास्टर धर्मेस ने भाग लिया था। वह फाइनल तक पहुंचे थे और फर्स्ट रनरअप भी बने थे। इस शो को गीता, लॉरेंस और रेमो डिसूज़ा ने ज़ज किया था। इनकी जोड़ी को भी ख़ूब पसंद किया गया था। यह शो 12 अप्रैल से हर रविवार को दोपहर 12 बजे प्रसारित किया जाएगा। 

हम पांच और डांस इंडिया डांस के अलावा पुराने शोज़ की लिस्ट में और नाम जुड़ें हुए हैं। इसमें अकिंता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर पवित्रा रिश्ता भी शामिल है। इस शो को प्रसारण अभी हो रहा है। इसके अलावा चोटी बहू,  ब्रह्मराक्ष, क़ुबूल है और सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2017 भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.