विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण वी ग्रोवर ने गर्लफ्रेंड से की शादी, दुल्‍हन के सफेद लहंगे पर गजब लग रहे थे यूनिक कलीरे

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2022 01:02 PM (IST)

Karan V Grover Marriage टेलीविजन अभिनेता करण वी ग्रोवर ने 31 मई 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्‍बल (Poppy Jabbal) ...और पढ़ें

Karan V Grover Marriage: अभिनेता करण वी ग्रोवर ने 31 मई को अपनी प्रेमिका पॉपी जब्बल से शादी कर ली
Karan V Grover Marriage: अभिनेता करण वी ग्रोवर ने 31 मई को अपनी प्रेमिका पॉपी जब्बल से शादी कर ली

नई दिल्‍ली, जेएनएन। अपने अद्भुत अभिनय कौशल के लिए पहचाने जाने वाले टेलीविजन अभिनेता करण वी ग्रोवर ने 31 मई 2022 को एक इंटीमेट सेरेमनी अपनी प्रेमिका पॉपी जब्बल से शादी कर ली है। अब इनकी शादी की तस्‍वीरें सबका दिल जीत रही हैं। बता दें कि टीवी कलाकार करण इन दिनों छोटे पर्दे पर राज कर रहे हैं उनके किरदार को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है। बता दें कि करण ने टीवी शो 'सारथी' से अपने करयिर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह पुर्न विवाह- एक नई उम्मीद' जैसे सीरियलों में नजर आए। बता दें कि वह हमेशा अपने निजी जीवन को निजी रखने का प्रयास करते हैं।

लोगों को भाया दूल्‍हा-दुल्‍हन का लुक

करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 31 मई 2022 को अपनी शादी की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में करण आइवरी कलर की सुंदर शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहन रखाी है। वहीं उनकी दुल्‍हन पॉपी ने कट स्‍लीव्‍स टाप के साथ सफैद लहंगा पहना हुआ है। सिर दुपट्टे से ढका हुआ है। पॉपी ने हैवी ज्‍वैलरी कैरी की हुई है। जिसमें गले में चोकर नेकपीस, बड़ा सा मांग टीका, लाइट पिंक कलर का चूड़ा पहना हुआ है जिसमें कलीरें लटके हुए हैं। जिसमें टैसल, गोले और फूल हैं। फोटो को अभिनेता ने कैप्‍शन भी दिया है जिसमें लिखा है, "मई दिवस, मई दिवस! हमने आखिरकार 31-5-2022 को इसे पूरा कर लिया।"

करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की लव स्टोरी

करण और पॉपी की मुलाकात एक पार्किंग में हुई थी। बाद में वे आम दोस्‍तों के साथ मिले और एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। उनके परिजनों को भी इस बारे में पता था। दरअसल करण और पॉपी के बीच बहुत सी समानता हैदोनों को घूमना-फिरना बहुत पसंद है। साथ ही उन दोनों की राशि एक ही 'कर्क' है, इसलिए उनके बीच एक रॉक सॉलिड रिश्ता है। उन्हें अक्सर एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में शिरकत करते और इंडस्ट्री के कॉमन फ्रेंड्स से मिलते देखा जाता है।

बता दें कि 2019 में एक इंटरव्‍यू के दौरान करण ने अपने इस रिश्‍ते के बारे में बताया था। करण ने कहा था कि पॉपी और वो साथ रह रहे हैं और खूब इंज्‍वाय कर रहे हैं। हालांकि उस समय उन्‍होंने शादी को लेकर अपनी प्‍लानिंग नहीं बतायी थी। बता दें कि ये जोड़ा पिछले दस साल से एक साथ रह रहा था।