विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhishek And Jiya Dance Video: अभिषेक और जिया ने एक-दूसरे संग किया रोमांटिक डांस, फैंस बोले- क्या जोड़ी है

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 17 Jul 2023 11:48 AM (GMT+05:30)

Abhishek And Jiya Dance Video रविवार को बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिला। एक तरह जहां ...और पढ़ें

Abhishek Malhan And Jiya Shankar Photo Credit Instagram
Abhishek Malhan And Jiya Shankar Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek And Jiya Dance Video: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के वीकेंड के वार के दूसरे दिन यानी रविवार को बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिला। एक तरह जहां घर में  भारती सिंह, सुंबुल तौकीर खान और श्रिया पिलगांवकर पहुंची। तो वहीं दूसरी तरह अभिषेक और जिया का रोमांटिक डांस देखने को मिला।

सलमान खान नहीं आए नजर

इस वीकेंड के वार में सलमान खान नजर नहीं आए, उनकी जगह मेकर्स ने कृष्णा अभिषेक को दो दिन के लिए शो का होस्ट बनाया। इस दौरान अभिषेक ने सभी घर वालों के साथ मस्ती-मजाक किया और नए-नए टास्क भी लेकर आए।

अभिषेक और जिया का डांस

रविवार के एपिसोड में श्रिया पिलगांवकर घर में गेस्ट बनकर पहुंती। इस दौरान उन्होंने घरवालों को डांस का टास्क दिया, जिसमें जिया शंकर और अभिषेक मल्हान का नाम शामिल रहा। उन्होंने दोनों को एक पेपर पर डांस करने को कहा और दोनों ने इस टास्क को बड़ी थी बखूबी से निभाया। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अविनाश और फलक का डांस

इसके अलावा  अविनाश ने फलक के साथ रोमांटिक डांस किया। फैंस दोनों को देख खूब एक्साइटिड हो गए हैं। मालूम हो अविनाश ने शो में कहा था कि वह फलक को पसंद करते हैं, लेकिन फलक ने उनसे कहा था कि वह अभी इस स्टेज पर हैं कि इस तरह का कोई डिसीजन नहीं ले सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बता दें, श्रिया ने घरवालों को एक टास्क दिया। जहां उन्होंने सबसे पहले तो 4 जोड़ियां बनाई। पहली जद हदीद और मनीषा रानी की। दूसरी अविनाश सचदेव और फलक नाज की। तीसरी अभिषेक मल्हान और जिया शंकर और चौथी जोड़ी एल्विश और बेबिका की। चारों को पेपर के छोटे से टुकड़े पर डांस करना था। इस टास्क में अभिषेक और जिया की जीत हुई थी।