Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sikandar Review: नया डायरेक्टर, तकदीर पुरानी! क्या है Salman Khan की 'सिकंदर' की कहानी?

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 04:50 PM (IST)

    Sikandar Movie Review सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी सिकंदर आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस बीच सिकंदर फिल्म की स्टोरी और रिव्यू को लेकर चर्चा भी तेज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सलमान की एक्शन थ्रिलर सिकंदर कैसी फिल्म है।

    Hero Image
    सलमान खान सिकंदर रिव्यू (फोटो क्रेडिट- जागरण)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिकंदर, सिकंदर और सिकंदर... पिछले एक साल से सलमान खान (Salman Khan) स्टारर इस बहुचर्चित फिल्म की चर्चा हो रही है। आज 30 मार्च को ईद के खास मौके पर भाईजान की ये मास मसाला मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस के बीच सलमान की सिकंदर (Sikandar) को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थिएटर्स के बाहर दर्शकों की लंबी-लंबी कतारे और सोशल मीडिया पर अलग माहौल नजर आ रहा है। लेकिन क्या सिकंदर ऑडियंस की उम्मीदों पर वाकई खरी उतरती है या इसमें कुछ गोलमाल है। आइए जागरण के मंच पर सिकंदर (Sikandar Review) का पहला और सटीक रिव्यू पढ़ते हैं।

    क्या है सिकंदर की कहानी?

    सिकंदर की कहानी एक हवाई जहाज से शुरू होता ही है। जिसमें सिकंदर राजकोट (सलमान खान) और फिल्म के विलेन नेता प्रधान (सत्यराज) का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) सवार होता है। अर्जुन प्लेन में महिला के साथ छेड़खानी करता है, सबक सिखाने के लिए सिकंदर अर्जुन की पिटाई कर देता है। अब मिनिस्टर का बेटा इस तरह से पिटे तो उसका चुप बैठना मुश्किल होता है और यहां से फिल्म की कहानी बदले की कहानी बन जाती है। 

    ये भी पढ़ें- Sikandar X Review: सलमान खान की फिल्म हिट है या फ्लॉप? फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सुना दिया फैसला

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    इस रंजिश में सिकंदर की पत्नी साईंश्री राजकोट (रश्मिका मंदाना) को मौत के घाट उतारा जाता है। इसके बाद सिकंदर कैसे अपनी पत्नी का बदला लेता है और इसमें 3 लोगों की एंट्री कैसे होती है, जिसपर पूरी फिल्म का क्लाईमैक्स टिका हुआ है। इसका पता लगाने के लिए आपको सिकंदर को देखना पड़ेगा। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    कुल मिलाकर कहा जाए तो सिकंदर एक एवरेज फिल्म है, जिसका पहला हाफ आपको थोड़ा सा हल्का लगेगा, लेकिन सेकेंड हाफ में फिल्म की कहानी में कई नए मोड़े आते हैं, जो आपको सरप्राइज करेंगे। 2 घंटे 24 मिनट की इस मूवी में कुछ भी ऐसा नयापन नहीं है, जो आपको बांधे रखने में मजबूर करे।

    स्‍क्रीनप्‍ले, अभिनय से लेकर एक्‍शन तक हर मोर्चे पर फिल्‍म लड़खड़ाती नजर आती हैं। कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई से मिली जान की धमकियों के बीच कड़ी सुरक्षा में सलमान ने इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी की है। उसकी वजह से मनोरम दृश्‍य, मुंबई की सड़कें हो या राजकोट का इलाका वह परदे पर नदारद दिखते हैं।

    नए डायरेक्टर के साथ सलमान की किस्मत

    नया डायरेक्टर, तकदीर पुरानी सलमान खान के लिए ये कथन एक दम सही साबित होता है। साउथ फिल्मों का निर्देशक होने के नाते ए आर मुरूगादास ने सिकंदर को भी वही टच दिया है। स्क्रीनप्ले आपको कमजोर लग सकता है, लेकिन डायरेक्शन में के मामले में आपको ऐसा नहीं लगेगा

    सलमान के लिए पिछले साल अच्छे नहीं गुजरे हैं, उस लिहाज से क्या सिकंदर उनकी तकदीर बदलेगी ये वक्त ही बताएगा। बता दें कि इससे पहले ए आर मुरूगादास  गजनी, हालीडे : ए सोल्‍जर एज नेवर आफ द ड्यूटी जैसी हिट फिल्‍में दे चुके हैं।

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    सलमान का स्वैग और एक्शन दमदार 

    अगर आप सलमान खान के जबरा फैन हैं तो आपको सिकंदर आपको अच्छी लग सकती है। क्योंकि इसमें में भाईजान का फुल स्वैग और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलता है, जो आपको थोड़ी देर के लिए एंटरटेन करेगा। हालांकि, इमोशनल सीन्स में कहीं-कहीं सलमान की एक्टिंग पर सवाल या निशान खड़े होंगे।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Review: एक्सपर्ट इंसान ने दिया सिकंदर का पहला रिव्यू, 2200 रुपये खर्च करने से पहले जान लें इनकी राय