विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jailer 2 Review: 'थलाइवा' का स्वैग, क्लाइमैक्स में छिपा बिग सरप्राइज; Rajinikath की 'जेलर 2' फुल पैसा वसूल

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:24 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर लेटेस्ट फिल्म जेलर पार्ट 2 आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।

जेलर 2 मूवी रिव्यू (फोटो- जागरण)

जेलर 2 मूवी रिव्यू (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेलर 2

  2. रजीनकांत की लेटेस्ट फिल्म

  3. कैसी है जेलर 2 की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में थलाइवा का स्वैग और धांसू अंदाज फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) के जरिए लौट आया है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर मोस्ट अवेटेड मूवी जेलर 2 को आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। मास एंटरटेनमेंट का परफेक्ट पैकेज के तौर पर जेलर 2 ने थिएटर्स को स्टेडियम बनाने का पूरा काम किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तिहाड़ जेल के रिटायर्ड जेलर 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' यानी रजनीकांत ने इस बार क्या कारनामा किया है।

क्या है जेलर 2 की कहानी?

3 साल पहले जेलर में दिखाया गया था कि 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) भगवान की मूर्ती की तस्करी करने वाले वर्मा (विनायकन) और उसका साथ देने वाले अपने पुलिस ऑफिसर बेटे अर्जुन (वसंत रवि) को मौत के घाट उतारता है। 

यह भी पढ़ें- Jailer 2 X Review: आ गया रजनीकांत की फिल्म का पहला रिव्यू! सुबह के शोज में ही कर डाली डबल डिजिट में कमाई

jailer2moviereview

दूसरे पार्ट की कहानी की शुरुआत में ऐसे लगता है कि मुथु (रजनीकांत) अपनी पत्नी (राम्या कृ्ष्णन, बहू और पोते के साथ अतीत को भुलाकर जीवन की नई शुरुआत कर चुका है, लेकिन यही शुरुआत सिर्फ उसकी फैमिली की नहीं बल्कि उस गिरोह का पर्दाफाश करने की प्लानिंग है, जो गोवा में बैठकर मूर्ती की कालाबाजारी करता है यानी कलपक फैमिली।

jaile

फिल्म का पहला हाफ देखने पर आपको ऐसा लगेगा कि जेलर 2 की कहानी वर्मा की मौत का बदला लेने के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन जैसी ही फिल्म आगे बढ़ती है, तब आपको पता लगेगा कि ये सिर्फ वर्मा की मौत का बदला नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपे एक बड़ी रोचक वजह है, जो पूरी मूवी को बांधकर रखती है। 

vidyabalan (2) (1)

सेकेंड हाफ में जेलर 2 के मुख्य खलनायक कलपक (मिथुन चक्रवर्ती), बोधि कलपक (एस. जे. सूर्या ) और कांथा कलपक (विद्या बालन) की एंट्री होती है। टाइगर' मुथुवेल पांडियन की इनसे क्या दुश्मनी है और ये लोग क्यों उसके पीछे पड़े हैं, इसे जानने के लिए आपको जेलर 2 को देखना पड़ेगा। हालांकि, बीच-बीच में ऐसा लगता है कि फिल्म काफी तेजी से भाग रही है, जो आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है। 

जेलर 2 के क्लाईमैक्स में बिग सरप्राइज

रजनीकांत की जेलर 2 को एक सरप्राइज पैकेज फिल्म भी कहा जा सकता है। मोहनलाल, शिवाराजकुमार और जैकी श्रॉफ के स्पेशल कैमियो की झलक इंटरवल से पहले देखने को मिल जाती है, जबकि ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति जैसे कलाकारों की एंट्री क्लाइमैक्स सीन में एक प्रोपर सरप्राइज एलीमेंट की तरह होती है। अब विजय और ऋतिक का इसमें क्या योगदान है, वह जेलर 2 को देखने से ही पता चलेगा। एक सवाल ये भी की जैकी श्रॉफ के कैमियो की इस मूवी में क्या जरूरत पड़ी।

jailer2 (5)

डायरेक्टर का क्लियर विजन

जेलर 2 नेल्सन दिलीप कुमार ने सिर्फ फिल्म का डायरेक्शन ही नहीं किया है, बल्कि धमाकेदार कहानी को भी गढ़ा है। इस दौरान उन्होंने एक्शन और रोमांच के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया है, जिसे जिम्मेदारी योगी बाबू ने बखूबी निभाई है। एक सीक्वल को कैसे आगे बढ़ाया जाए, उसका सटीक उदाहरण दिलीप ने पार्ट-2 के जरिए दिया है। कई सीन ऐसे फिल्माए गए हैं, जिन्हें देखकर दर्शक सीटी बजाने पर मजबूर हो जाते हैं, लेकिन कुछ सीन्स को देखकर दिमाग थोड़ा कन्फ्यूज भी होता है।

rajini

कैसी है कास्ट की परफॉर्मेंस?

नेल्सन दिलीप कुमार की जेलर में साउथ और हिंदी सिनेमा के तमाम कलाकारों की भरमार देखने को मिली है। रजनीकांत,एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, शिवाराजकुमार, ऋतिक रोशन, सुरज वेंजारमूदु और योगी बाबू जैसे कई कलाकारों ने अपने-अपने किरदार में दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: क्या 'The Dirty Picture 2' में फिर चलेगा विद्या बालन का जादू? सीक्वल पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी