Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Regime OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई केट विंसलेट की पॉलिटिकल सैटायर मिनी सीरीज 'द रिजीम'

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 09:25 PM (IST)

    The Regime ओटीटी पर स्ट्रीम हो गया है। इस पॉलिटिकल सैटायर शो में केट विंसलेट लीड रोल में हैं जो एक काल्पनिक राज्य की चांसलर का है। शो टीवी में भी लम्बे समय तक काम करती रही हैं। हालांकि दुनियाभर में उन्हें पहचान टाइटैनिक फिल्म से मिली थी जिसमें उन्होंने रोज का किरदार निभाया था। द रिजीम में कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    Hero Image
    द रिजीम ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फोटो- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइटैनिक फेम एक्ट्रेस केट विंसलेट की पॉलिटिकल सैटायर मिनी सीरीज द रिजीम (The Regime) अमेरिका में मैक्स और एचबीओ पर 3 मार्च से रिलीज हो गई है।

    केट के फैंस काफी समय से इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे। विल ट्रैसी ने शो को क्रिएट किया है, जबकि स्टीफन फ्रीअर्स और जेसिका हॉब्स ने निर्देशन किया है। 

    क्या है शो की स्टार कास्ट?

    शो में केट के अलावा एंड्रिया राइजबरो, मैथियास स्कोनर्ट्स, मार्था पिम्पटन और ह्यू ग्रांट (Hugh Grant) अहम भूमिकाओं में हैं। द रजीम में केट का किरदार एलेना वर्नहाम पूर्व फिजीशियन और काल्पनिक सेंट्रल यूरोपियन राजतंत्र की चांसलर है। यह वीकली शो है। हर रविवार नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Dune Part Two: डेनिस विलनोव की 'ड्यून-2' ही नहीं, इन फिल्मों को देखकर भी आप बन जाएंगे Sci-Fi फैन

    मैथियास हरबर्ट जुबाक के रोल में हैं, जो एलेना का विश्वासपात्र सोल्जर है। ह्यू ग्रांट ने एडवर्ड केपलिंगर की भूमिका निभाई है, जो निर्वासित चांसलर है। उसे सात साल पहले सत्ता से बेधकल कर दिया गया था। गिलोमे गैलियन एलेना के पति निकोलस वर्नहाम के किरदार में हैं। निकोलस को शक है कि उसकी पत्नी का हरबर्ट के साथ अफेयर चल रहा है।

    कब आएंगे शो के एपिसोड्स?

    पहला एपिसोड विक्ट्री डे 3 मार्च को स्ट्रीम किया जा रहा है। 10 मार्च को दूसरा एपिसोड द फाउंडिंग आएगा। 17 मार्च को तीसरा एपिसोड हीरोज बैंक्वेट आएगा। इसके बाद 24 मार्च, 31 मार्च और 7 अप्रैल को एपिसोड्स आएंगे। इनकी डिटेल्स अभी जारी नहीं की गई हैं।

    2023 की फिल्म ली में नजर आई थीं केट

    टाइटैनिक फिल्म से दुनियाभर में छाईं केट विंसलेट की पहली फिल्मों के साथ टीवी में भी काम करती रही हैं। 1991 में उन्होंने 6 एपिसोड्स की सीरीज डार्क सीजन से टीवी डेब्यू किया था। 1993 तक केट निरंतर टीवी पर काम करती रहीं। 2011 में केट मिनी सीरीज मिलड्रेट पियर्स में नजर आई थीं।

    फिल्मों की बात करें तो केट की पिछली फिल्म ली है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। यह ब्रिटिश बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसमें केट ने ली मिलर का लीड रोल निभाया था। अवतार 3 उनकी अगली फिल्म है। 

    यह भी पढ़ें: Shervin Hajipour: ग्रैमी अवार्ड विजेता ईरानी गायक को 3 साल की जेल, इस मुद्दे पर गाया था गाना