विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया की सबसे अमीर सिंगर, 18000 करोड़ से ज्यादा की हैं मालकिन; 3 जुलाई को करेगी ग्रैंड वेडिंग

Published: Sat, 06 Jun 2026 05:06 PM (IST)

हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे अमीर 50 लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें पॉप सिंगर ने बाजी मारते हुए 'रिहाना' को पीछे छोड़ दिया है।

ये हैं 2026 दुनिया की सबसे अमीर सिंगर/ फोटो- Instagram

ये हैं 2026 दुनिया की सबसे अमीर सिंगर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टूर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन रिकॉर्ड अभी भी कायम है। दो दशक से भी ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाने वाली सिंगर ने ग्लोबल लेवल पर धूम मचाने के बाद एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो उनसे पहले कोई नहीं कर पाया है। हॉलीवुड सिंगर का दुनिया की सबसे अमीर शख्सियत में शामिल हो चुका है, जिनकी इतनी संपत्ति है, जिसे जानकर आप सब हैरान रह जाएंगे।

2 बिलियन की संपत्ति की मालकिन हैं सिंगर

जिस सुपरस्टार सिंगर की हम बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) हैं, जिन्होंने साल 2005 में 'स्कॉट बोर्चेत्ता' के लेबल 'बिग मशीन रिकॉर्ड्स' के साथ अपना करियर शुरू किया था। 2006 में उनका पहला सिंगल सॉन्ग 'टिम मैकग्रा' रिलीज हुआ था। अब वह सुपरस्टार सिंगर रिहाना को अमीरी में पछाड़ते हुए खरबों की मालकिन बन चुकी हैं।

बुधवार को फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट शेयर की, जिसमें फाइनेंस, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, मीडिया, एंटरटेनमेंट सहित अलग-अलग फील्ड की बड़ी हस्तियों का नाम शामिल है। इस पब्लिकेशन के अनुसार, पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट की कुल संपत्ति 2 बिलियन डॉलर (18,990 करोड़ रुपए) के आसपास की है। उनको यह सक्सेस अपने 2023 और 2024 के एरास टूर से मिली, क्योंकि इसके बाद ही पॉप सुपरस्टार की कुल संपत्ति में अनुमानित 2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वह 2020 में म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाई हैं, अपने स्टारपावर का उपयोग करते हुए उन्होंने अपने कई बेहतरीन गानों को रि-रिकॉर्ड किया था।

यह भी पढ़ें- कंसर्ट की भीड़ से लेकर तेल के कुओं तक... क्या इंसान भी ला सकते हैं भूकंप, क्या कहता है साइंस?

taylor

इस जुलाई शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं टेलर स्विफ्ट

टेलर स्विफ्ट इस वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां सिंगर अपने बैक टू बैक गाने ला रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ TMZ की रिपोर्ट्स की मानें तो, सुपरस्टार सिंगर और उनके मंगेतर ट्रेविस केल्से न्यूयॉर्क सिटी के 'मैडिसन स्क्वायर गार्डन' में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी 3 जुलाई 2026 में होगी।  सूत्रों की मानें तो दोनों की शादी में तकरीबन 1100 से 1200 मेहमान शामिल होंगे।

taylor swift become the richest singer  (1)

ऐसा भी कहा जा रहा है कि कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसमें सिक्योरिटी बहुत ही टाइट होने वाली है। आपको बता दें कि कपल ने बीते साल अगस्त के महीने में सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ बांटी थी।

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड में नया कलेश, ब्लेक लाइवली और टेलर स्विफ्ट ने जस्टिन बल्डोनी पर बोला धावा, जानें क्या है पूरा विवाद