विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉलीवुड में नया कलेश, ब्लेक लाइवली और टेलर स्विफ्ट ने जस्टिन बल्डोनी पर बोला धावा, जानें क्या है पूरा विवाद

Published: Fri, 23 Jan 2026 06:37 PM (IST)

टेलर स्विफ्ट और ब्लेक लाइवली की निजी चैट लीक हो गई हैं, जिससे हॉलीवुड में एक नया विवाद खड़ा हो ...और पढ़ें

ब्लैक लाइवली और टेलर स्विफ्ट (फोटो- इंस्टाग्राम)

ब्लैक लाइवली और टेलर स्विफ्ट (फोटो- इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) और ब्लैक लाइवली (Black Lively) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह ये है कि दोवों की प्राइवेट चैट लीक हो गई है। इस तरह फिल्मी दुनिया में पर्दे के पीछे चल रहे विवाद एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं।

हॉलीवुड की चर्चित फिल्म इट एंड्स विद अस से शुरू हुआ विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। ब्लेक लाइवली और टेलर स्विफ्ट अभिनेता-निर्देशक जस्टिन बाल्डोनी से जुड़े हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद का हिस्सा बन गई हैं, जिससे हॉलीवुड में बढ़ते झगड़े पर भी प्रकाश डाला है।

यह भी पढ़ें- 85 साल के एक्टर का 32 साल की एक्ट्रेस से हुआ पैचअप? 83 की उम्र में बने हैं चौथी बार पिता

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब ब्लैक लाइवली ने फिल्म निर्देशक जस्टिन बाल्डोनी पर शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न, बदले की भावना जैसे गंभीर आरोप लगाए। वहीं इस पर पलटवार करते हुए बाल्डोनी ने इन सभी आरोपों को खारिज किया और लाइवली, उनके पति रयान रेनॉल्ड्स और उनके करीबी लोगों पर मानहानि और दबाव बनाकर फायदा उठाने की बात कही।

Black Lively (1)

अब इन दोनों एक्ट्रेसेसज की कुछ चैट्स लीक हो गई हैं। सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में कई ऐसी बातें शामिल हैं जिनसे पता चलता है कि स्विफ्ट जो लाइवली की लंबे समय से दोस्त हैं इस केस पर उन्हें टिप्स दे रही थीं। अप्रैल 2024 में, जब लाइवली ने स्विफ्ट को 'इट एंड्स विद अस' के ट्रेलर का लिंक भेजा, जिसमें स्विफ्ट का गाना 'माई टियर्स रिकोशेट' शामिल था, तो गायिका ने मजाक में कहा कि हॉलीवुड में आपका स्वागत है जस्टिन और दोनों ने इस बात पर चर्चा की कि इस गाने को शामिल करने से फिल्म और उससे जुड़े विवादों के बारे में जनता की धारणा पर क्या असर पड़ सकता है।

लाइवली ने स्विफ्ट को कहा - बुरी दोस्त?

वहीं कुछ अन्य मैसेजेस में दोनों के बीच की कुछ पर्सनल बातचीत भी शामिल है। दिसंबर 2024 में, लाइवली ने स्विफ्ट को लिखा कि उन्हें लगा कि मुकदमे के तनाव के बीच स्विफ्ट उनसे दूर हो गई थीं और वो उन्हें "एक बुरी दोस्त" जैसी लग रही थीं। स्विफ्ट ने जवाब दिया कि वह समझती हैं कि यह लड़ाई कितनी तनावपूर्ण हो सकती है। इन मैसेजेस का टोन ऐसा था जिससे ये लग रहा था कि दोनों तनाव के समय में भी एक-दूसरे के साथ हैं।

हालांकि कई टेक्स्ट में स्विफ्ट इस मामले में ब्लैक लाइवली को अपना पूरा सपोर्ट दे रही हैं लेकिन बाल्डोनी के वकीलों का तर्क है कि ये बातचीत हॉलीवुड के प्रभाव और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन के रणनीतिक उपयोग को दर्शाती है। फिलहाल जज ने अभी कोई बयान नहीं दिया है कि ये मामला चलेगा या फिर केस डिस्मिस हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड की 'महाभारत' देखी क्या? जब विदेशी धरती पर गूंजा भगवद गीता का उपदेश; 'फ्लॉप' फिल्म ने रचा था इतिहास!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।