विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फैंस ने खरीदा Taylor Swift की शादी से बचा हुए कचड़ा, एक शख्स ने कमाए डेढ़ लाख रुपये, सांसद बोलीं- 'बेवकूफी है'

Published: Sat, 11 Jul 2026 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:31 PM (IST)

अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी के बाद न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट ने उनके वेडिंग वेन्यू से कचरा इकट्ठा कर बेचा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक फैन अपने फेवरेट सेलेब की कोई इस्तेमाल की हुई चीज पाने के लिए क्या-क्या करता है इसके किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन क्या आप विश्वास करेंगे कि कोई अपने फेवरेट सिंगर के फंक्शन में यूज हुआ कचड़ा भी खरीद सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है।

महाराष्ट्रा सांसद ने जताई हैरानी

अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) और एनएफएल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स (Travis Kelces) की शादी के बाद ऐसा ही हुआ जहां लोगों ने उनके वेडिंग वेन्यू के बाहर पड़ा कचरा भी खरीद लिया।

सबसे हैरानी की बात ये है कि न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट ने इसी कचरे को बेचकर करीब 1.2 लाख रुपये की कमाई कर ली। इस खबर पर महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी हैरानी जताई है।

Taylor (2)

बेचा गया शादी से निकला कचरा

ट्रैविस और टेलर की शादी 3 जुलाई को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई थी। शुक्रवार को न्यूयॉर्क के आर्टिस्ट जस्टिन गिग्नाक ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आस-पास की सड़कों से कचरा इकट्ठा किया।

शादी में कई मशहूर हस्तियों को बुलाया गया था और हजारों फैन वेन्यू के बाहर अपने 'इंग्लिश टीचर और जिम टीचर' के प्यार का जश्न मना रहे थे। इकट्ठा की गई चीजों में बोतल के ढक्कन, सिगरेट के टुकड़े, पुलिस की सावधानी वाली टेप, बर्तन, स्ट्रॉ, एक बाएं कान का एयरपॉड, रिंग पॉप कैंडी और दूसरी फेंकी हुई चीजें शामिल थीं।

कितनी हुई जस्टिन की कमाई

गिग्नाक ने इन बेकार चीजों को उठाकर उन्हें एक छोटे प्लास्टिक क्यूब्स में सील किया और उन पर 'स्कल्पचर'का लेबल लगा दिया। सील करने से बदबू और लीकेज की समस्या नहीं हुई, जबकि स्कल्पचर लेबल ने बेकार चीजों को ऐसी चीजों में बदल दिया जिन्हें बाजार में बेचा और इकट्ठा किया जा सकता था। इसकी कीमत उन्होंने 2400 रखी और ऐसे कुल 50 पीस उन्होंने बेचे और कुल 1,250 डॉलर कमाए । इस हिसाब से जस्टिन ने उस दिन इन सब चीजों को बेचकर कुल 1.5 लाख रुपये कमाए।

वहीं दूसरी तरफ टेलर स्विफ्ट की शादी से जुड़ी इस खबर पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने हैरानी जताई है। उन्होंने इस खबर से जुड़े एक पोस्ट को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'ये तो हद से ज्यादा बेवकूफी है!' रिपोर्ट में कहा गया है कि जस्टिन ने बताया कि टेलर स्विफ्ट के कई फैंस शादी से जुड़ी कोई भी याद अपने पास रखना चाहते थे। यही वजह रही कि ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के 24 घंटे के भीतर ही सभी क्यूब बिक गए।

यह भी पढ़ें- Taylor Swift और ट्रैविस केल्स के वेडिंग सेलिब्रेशन से चमका न्यूयॉर्क, शानदार वेन्यू और खास मेहमानों के बीच एक होंगे कपल

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे अमीर सिंगर, 18000 करोड़ से ज्यादा की हैं मालकिन; 3 जुलाई को करेगी ग्रैंड वेडिंग