Taylor Swift और ट्रैविस केल्स के वेडिंग सेलिब्रेशन से चमका न्यूयॉर्क, शानदार वेन्यू और खास मेहमानों के बीच एक होंगे कपल
Taylor Swift और ट्रैविंस केल्स आखिरकार 3 जुलाई 2026 को शादी करने जा रहे हैं जिसकी तैयारियों न्यूयॉर्क में जोरों-शोरों से चल रही हैं।
-1783088640671_m.webp)
एक होने जा रहे टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
HighLights
एक होने जा रहे टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
शादी की तैयारियों से चमका न्यूयॉर्क शहर
खास मेहमान होंगे शादी में शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) और कैनसस सिटी चीफ्स के फुटबॉलर ट्रैविस केल्स (Travis Kelce) इस वीकेंड अपनी मोस्ट अवेटेड और हाई-प्रोफाइल वेडिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक बेहतरीन वेन्यू पर होने जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 2 जुलाई की रात को रिहर्सल डिनर के साथ हुई। इसके बाद 3 जुलाई को मुख्य शादी का समारोह होगा। टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी ने पहली बार पिछले अगस्त में इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा की थी।
इस वेन्यू पर होगी ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी
हाल के दिनों में, मैनहट्टन एरीना के बाहर ट्रकों से पियानो जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और दूसरे सामान उतारे जा रहे हैं। एक एंट्री गेट के बाहर थोड़ी देर के लिए एक बड़ा कालीन बिछाया गया और फिर तुरंत हटा लिया गया। फिर भी, इस जोड़े ने अभी तक आधिकारिक तौर पर वेन्यू की पुष्टि नहीं की है।
लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलर स्विफ्ट 3 जुलाई को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक शानदार शादी का आयोजन करने वाली हैं; इससे एक दिन पहले उसी जगह पर एक छोटा सा रिहर्सल डिनर होगा।

1000 मेहमान होंगे शादी में शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाली टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी की रस्म में 1,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इस इवेंट से पहले न्यूयॉर्क शहर में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों, जिनमें डोना केल्स और लीना डनहम को देखा गया।
-1783088753920.jpg)
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की लव स्टोरी
टेलर और ट्रैविस की लव स्टोरी की शुरुआत 2023 में हुई जब केल्सी ने स्विफ्ट के एक कॉन्सर्ट में उनसे बैकस्टेज मिलने की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन एक पॉडकास्ट पर अपनी निराशा का जिक्र करके उनका ध्यान खींचने और उनका दिल जीतने में कामयाब रहे।
एक साल पहले की सगाई
कपल ने 2025 में इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा करते हुए लिखा था, 'आपके इंग्लिश टीचर और आपके जिम टीचर शादी कर रहे हैं'। अब अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (America's Independence Day) से एक दिन पहले यह कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
