विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति के पैरों को चूमती दिखीं सिंगर Selena Gomez, वीडियो देख यूजर्स को क्यों आई घिन?

Published: Thu, 05 Mar 2026 06:46 PM (IST)

साल 2025 में शादी के बंधन में बंधी सेलेना गोमेज हाल ही में पति बेनी ब्लैंको के साथ अपनी एक ...और पढ़ें

सेलेना गोमेज सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल/ फोटो- Instagram

सेलेना गोमेज सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेलेना गोमेज का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग इसे भयानक बता रहे हैं। वीडियो में सेलेना अकेली नहीं हैं, बल्कि उनके साथ उनके पति बेनी ब्लैंको भी हैं।

इस वीडियो में हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज अपने पति के पैरों को चूमती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे देखकर यूजर्स उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। 

सेलेना गोमेज ने किया पति के पैरों को किस

सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 'फ्रेंड्स कीप सीक्रेट' पॉडकास्ट का है। सिंगर के पति के साथ-साथ इस वीडियो में उनके दोस्त लिल डिस्क और क्रिस्टिन बटलुको भी मौजूद हैं। 3 मार्च को स्ट्रीम हुए लेटेस्ट एपिसोड में सेलेना गोमेज फ्लोर पर बैठी हुई हैं और उनके पति बेनी सोफे पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें- Selena Gomez संग 8 साल पुरानी Kissing फोटो को Justin Bieber ने किया लाइक, यूजर्स बोले- ये ऑब्सेस्ड है

बेनी ने अपने पैर टेबल पर रखे हुए हैं। इस वीडियो में अचानक पति संग अपनी बॉन्डिंग और लाइफस्टाइल पर बातचीत करते हुए सेलेना बेनी ब्लैंको के पैर के अंगूठे पर किस करती हैं। जब इंटरव्यूअर ने पूछा कि वह PDA करने में कितने कम्फर्टेबल हैं, तो बेनी ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे पता है कि उन्हें (सेलेना गोमेज को) प्रोफेशनल तरीके से रहना पसंद है, तो मैं पब्लिकली इतना प्यार नहीं जताता हूं। उनकी अपनी पहचान है और मैं चाहता हूं कि वह शाइन करें। मैं इस बात की पूरी कोशिश करता हूं कि मैं उन्हें देखता ना रह जाऊं और किस करने के लिए उत्सुक न होऊं। मैं अपने आपको बहुत कंट्रोल करता हूं।"

क्यों सेलेना गोमेज पर भड़का इंटरनेट?

एक तरफ जहां सिंगर के चाहने वालों को बेनी के लिए उनका सच्चा प्यार दिखा, तो वहीं कुछ लोग सेलेना के इस वीडियो को भयानक और घिनौना बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "गर्ल, उनके पैर पर गंदगी चिपकी हुई है, इस चीज को कोई कैसे अनदेखा कर सकता है?"

selena

दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं अपनी मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए यह मानना चाहती हूं कि यह एक AI वीडियो है और मैं यह भुलाकर आगे बढ़ूंगी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "छी, मुझे नहीं पता मैं अब आगे क्या ही बोलूं, मतलब ये सब करने का मतलब क्या है?"

यह भी पढ़ें- शादी के बाद Selena Gomez का पहला क्रिसमस, पति की बाहों में खोकर सिंगर ने बिताई खूबसूरत शाम