Selena Gomez संग 8 साल पुरानी Kissing फोटो को Justin Bieber ने किया लाइक, यूजर्स बोले- ये ऑब्सेस्ड है
जस्टिन बीबर ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज के साथ 2016 की एक पुरानी किसिंग फोटो को लाइक किया है। यह ...और पढ़ें

जस्टिन बीबर ने लाइक की सेलेना संग किसिंग फोटो का कैप्शन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जस्टिन और उनकी पत्नी हेली बीबर ने एक टिकटॉकर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे 'सीज एंड डेसिस्ट' (Cease and Desist) नोटिस भेजा था। दरअसल, उस टिकटॉकर ने अपने वीडियो में उनकी शादी को लेकर कुछ अपमानजनक दावे किए थे।
'बेबी', 'सॉरी', 'लव योरसेल्फ' और 'स्टे' जैसे सुपरहिट गाने देने वाले जस्टिन बीबर एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं। लेकिन इस बार वह अपने किसी गाने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज (Selena Gomez) को लेकर सुर्खियों में हैं।
जस्टिन बीबर ने लाइक की 'किसिंग' फोटो
यह मामला साल 2016 का है, जब जस्टिन और सेलेना एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी दौरान, 20 मार्च 2016 को उनके एक फैन पेज ने इस एक्स-कपल की एक किसिंग फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'लॉन्ग लिव द कपल'। अब सालों बाद, एक फैन ने नोटिस किया कि जस्टिन बीबर ने इस पुरानी थ्रो-बैक पोस्ट को लाइक किया है।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद Selena Gomez का पहला क्रिसमस, पति की बाहों में खोकर सिंगर ने बिताई खूबसूरत शाम
हॉलीवुड सिंगर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनके 'लाइक' किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सेलेना और जस्टिन के फैंस दो गुटों में बंट गए।
जस्टिन अपनी एक्स से ऑब्सेस्ड है-यूजर्स
2016 की इस पोस्ट को लाइक करने की वजह से यूजर्स जस्टिन बीबर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कइयों का कहना है कि वह अभी भी सेलेना से 'ऑब्सेस्ड' हैं। एक यूजर ने लिखा, "स्टिन बीबर, जो 8 साल से शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता हैं, उन्होंने हाल ही में 2016 की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज को किस कर रहे हैं।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "जस्टिन बीबर सच में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से ऑब्सेस्ड हैं और लोग कहते हैं कि सेलेना मूव ऑन नहीं कर पाईं।" आपको बता दें कि जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। उनकी पहली मुलाकात साल 2009 में हुई थी। 2010 से 2012 तक वे रिलेशनशिप में रहे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 2018 तक उनके बीच कई बार पैचअप और ब्रेकअप का सिलसिला चला। हालांकि, 2018 में वे पूरी तरह से अलग हो गए और जस्टिन ने हेली से शादी कर ली।
