Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oscars 2024: रेड कार्पेट पर गिरीं Liza Koshy, कैमरे के सामने ऐसे किया हैंडल, बोलीं- 'मैंने बीमा करवाया है'

    प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह Oscars 2024 में आज विजेताओं की अनाउंसमेंट की जा रही है। हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमर बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हालांकि एक अभिनेत्री के साथ ऑस्कर नाइट में एक छोटी सी घटना हो गई। जानी-मानी अभिनेत्री ने लीजा कोशी रेड कार्पेट पर गिर गईं। इस चीज को उन्होंने बहुत अच्छे से संभाला।

    By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Mon, 11 Mar 2024 04:46 AM (IST)
    Hero Image
    ऑस्कर 2024 के रेड कार्पेट पर गिरीं लीजा कोशी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscars 2024: आखिरकार 96वां अकादमी पुरस्कार शुरू हो गया है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में अकादमी पुरस्कार सबसे टॉप पर आता है। हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड, हर एक सितारा यह खिताब पाने का ख्वाब देखता है। इस साल कई सितारों का ये ख्वाब पूरा होने जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर में विनर अनाउंसमेंट से पहले सभी सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इसी बीच एक एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर गिर गईं। 27 साल की लीजा कोशी (Liza Koshy) ने रेड कार्पेट पर गिरने के बाद जिस तरह खुद को संभाला, वो काबिल-ए-तारीफ रहा।

    रेड कार्पेट पर गिरीं लीजा कोशी

    लीजा कोशी ने अपनी कातिलाना अदाओं से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वह रेड कलर का लॉन्ग ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं। जब वह पोज देने के लिए आगे आईं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गईं। हालांकि, अभिनेत्री ने इस चीज को बहुत अच्छी तरह से हैंडल किया।

    यह भी पढ़ें- Oscars 2024 Winners Live: ऑस्कर में Oppenheimer और 'पुअर थिंग्स' का दबदबा, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

    लीजा कोशी ने खुद को ऐसे किया हैंडल

    लीजा ने खड़े होकर मजाक करके इस चीज को टालने की कोशिश की। उन्होंने मजाक में कहा, "वहां एक मैनहोल था। आप सभी ने उसे देखा?" जब किसी ने उनसे पूछा कि क्या वह ठीक हैं तो उन्होंने कहा, "मैं ठीक हूं। मैंने अपनी एड़ियों का बीमा करवाया है, इसलिए यह ठीक है। यह राइट-ऑफ है।"

    बाद में लीजा ने एक मीडिया पर्सनैलिटी के साथ बातचीत में भी इस चीज का जिक्र किया। उन्होंने मजाक में कहा कि वह ऑस्कर में आने के लिए इतना एक्साइटेड हो गई थीं कि रेड कार्पेट पर गिर गई थीं।

    बता दें कि लीजा एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूट्यूबर भी हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म प्लेयर्स से पॉपुलैरिटी मिली है।

    यह भी पढ़ें- Oscar नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री To Kill A Tiger ओटीटी पर हुई रिलीज, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म