विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:18 PM (IST)

मार्वल स्टूडियोज की तरफ से एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर भारतीय फैंस को दीवाली का स्पेशल गिफ्ट दिया गया है।

एवेंजर्स डूम्सडे पर आया बड़ा अपडेट (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

एवेंजर्स डूम्सडे पर आया बड़ा अपडेट (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर आई बड़ी खबर

  2. मार्वल स्टूडियोज ने दिया दीवाली गिफ्ट

  3. साथ नजर आए क्रिस इवांस और रॉबर्ट डाउनी जूनियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers Doomsday) की रिलीज का जितना विदेशी दर्शक इंतजार कर रहे हैं, उससे कई गुना अधिक भारतीय सिनेप्रेमियों को इसका इंतजार है। अब मार्वल स्टूडियोज की तरफ से इंडियन ऑडियंस को दीवाली का अर्ली गिफ्ट दे दिया है, जो एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से नाता रखता है।

इसका एलान एवेंजर्स डूम्सडे के कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस) और डॉक्टर डूम (रॉबर्ट डाउनी जूनियर) ने किया है। आइए जानते हैं कि इस आगामी सुपरहीरो फिल्म पर क्या लेटेस्ट अपेडेट आया है। 

भारत में जल्द रिलीज होगी एवेंजर्स डूम्सडे

दरअसल भारत के सबसे बड़े फेस्टिव सीजन दीवाली को मद्देनजर रखते हुए मार्वल स्टूडियोज की तरफ से भारतीय दर्शकों को दीवाली का स्पेशल गिफ्ट एवेंजर्स डूम्सडे की बदली हुई रिलीज डेट के रूप में दिया गया है। पहले ये फिल्म विदेशों सहित इंडिया में 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब दीवाली सरप्राइज के तौर पर एवेंजर्स डूम्सडे को इंडिया में अमेरिका की रिलीज से एक दिन 17 दिसंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- री-रिलीज से पहले Avengers Endgame: Encore के सीन्स लीक, 'डूम्सडे' से कनेक्शन; रूसो ब्रदर्स बोले- 'मजा खराब...'

avengers doomsday

इस मामले का आधिकारिक एलान इंडिया मार्वल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर कर किया है, जिसमें क्रिस इवांस (Chris Evans) और रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey JR) एक खास संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं-

नमस्ते इंडिया के साथ इस वीडियो की शुरुआत करते हुए RDJ और इवांस कहते हैं कि इस दीवाली के बारे में हमें जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि यह एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है। इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं, बस फर्क इतना है कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय, मुझे लगता है कि यहां मामला शायद उल्टी दिशा में जा रहा है। आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। हम आपसे एवेंजर्स डूम्सडे में मिलेंगे, वो भी एक दिन पहले। 

एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर जबरदस्त क्रेज

इस अनाउंसमेंट से साफ हो गया है कि एवेंजर्स डूम्सडे आधिकारिक तौर पर अमेरिका से एक दिन पहले, 17 दिसंबर 2026 को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। मालूम हो कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शक काफी उत्साहित रहते हैं और एवेंजर्स डूम्सडे को फिलहाल इंडिया में जो क्रेज नजर आ रहा है, वह इसका गवाह है।

यह भी पढ़ें- चीन में धमाल मचाएगी मार्वल की Avengers: Doomsday, 'ड्यून पार्ट- 3' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव