'Doomsday' से पहले बड़ा सरप्राइज! री-रिलीज हो रही Avengers: Endgame; दिखेगी नए विलेन की पहली झलक?
दुनियाभर में तहलका मचाने वाली फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' सात साल बाद 'एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' के रूप में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है, लेकिन एक सरप्राइज के साथ।

एक नए सरप्राइज के साथ री-रिलीज हो रही 'एंवेजर्स-एंडगेम'
HighLights
सात साल बाद री-रिलीज हो रही 'एंवेजर्स एंडगेम'
री-रिलीज में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के अगले चैप्टर की झलक
भारत में 25 सितंबर को चार भाषाओं में होगी 'एनकोर' रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली फिल्म Avengers: Endgame एक बार फिर से धूम मचाने आ रही है। अब एक तरफ जहां Avengers: Doomsday के आने में अभी इंतजार बाकी है तो वहीं दूसरी तरफ एवेंजर्स एंडगेम सिनेमाघरों में इस हफ्ते दस्तक दे रही है।
सिनेमाघरों में आ रहे हैं 'एंवेजर्स'
जी हां, MCU फैन्स के लिए फिर से खुशखबरी आई है। सात साल बाद, Avengers: Endgame एक बार फिर Avengers Endgame: Encore के रूप में सिनेमाघरों में लौट रही है, जिससे फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। सबके पसंदीदा सुपरहीरोज दोबारा स्क्रीन पर दिखेंगे ।

अब Avengers: Doomsday के आने से पहले एवेंजर्स एंडगेम का आना फिल्म को लेकर हाइप को और बढ़ाना है, जो फैंस के लिए जरूरी भी है। फिल्म दुनियाभर में री-रिलीज हो रही है। फिल्म को Avengers Endgame: Encore के नाम से री-रिलीज किया जा रहा है।
क्यों खास है एंवेजर्स एंडगेम की कहानी?
Avengers: Endgame ने 22 फिल्मों से जुड़ी कहानियों और सुपरहीरोज को एक साथ लाकर इतिहास रच दिया था। अब Avengers Endgame: Encore के जरिए इस जादू को दोबारा जीना फिर से मार्वल फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। उस विशाल अनुभव को उसी तरह महसूस करने का मौका है, जिस तरह इसे बड़े पर्दे पर देखा जाना था।
-1790167417865.webp)
थैनोस के खिलाफ कैप्टन अमेरिका की लड़ाई और फिर एवेंजर्स का आना और फिर नताशा रोमनॉफ (ब्लैक विडो) का बलिदान दर्शकों को काफी भावुक करके जाता है। इसके अलावा मार्वल के आखिरी चैप्टर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन को देखना फिल्म की जान है। उस सीन को देख आज भी फैंस की आंखें नम हो जाती हैं।
-1790167389827.webp)
फिल्म के साथ आएगी एंवेजर्स डूम्सडे की खास झलक?
वहीं दर्शकों के दोबारा थिएटर जाने की सबसे बड़ी वजह शायद वो हो सकती है जो आगे आने वाला है। Avengers Endgame: Encore, Avengers: Doomsday के लिए नया रास्ता बना रही है और दर्शकों को एवेंजर्स सागा के अगले चैप्टर की एक एक्सक्लूसिव झलक भी दिख सकती है।
मार्वल अपने यूनिवर्स के अलग-अलग हिस्सों के सुपरहीरोज को एक साथ ला रहा है, ऐसे में Encore सिर्फ पुरानी यादों को दोबारा जीने का मौका नहीं, बल्कि कहानी आगे किस दिशा में जाएगी और इसकी एक झलक भी है, जो फिल्म के साथ दिखेगी। वहीं डूम्सडे की बात करें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी से ही शुरू हो गई है।
फिल्म ने प्री-सेल्स में 55 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। मतलब करीब 500 करोड़ की कमाई फिल्म प्री-सेल्स में कर चुकी है और यकीन माना जा रहा है कि एंवेजर्स डूम्सडे दुनियाभर में इतिहास रचेगी।
वहीं 'एंवेजर्स एंडगेम: एनकोर' की बात करें तो फिल्म भारत में 25 सितंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में री-रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा एंवेजर्स डूम्सडे की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।
