विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Avengers: Endgame Encore ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, क्या बॉक्स ऑफिस पर हिला पाएगी 'हनुमान अंश' का सिंहासन?

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:18 PM (IST)

मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' (Avengers: Endgame Encore) दुनियाभर में 25 सितंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की एडवांस बुकिंग

मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की एडवांस बुकिंग 

HighLights

  1. मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की एडवांस बुकिंग 

  2. 25 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी फिल्म

  3. पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में जमकर बिकीं टिकट्स  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है।

पहले दिन के लिए कितने बिके टिकट्स?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर (Avengers: Endgame Encore) ने सिर्फ पहले दिन के लिए पीवीआर इनोक्स और Cinepolis जैसी बड़ी सिनेमा चेन में लगभग 35,000 टिकट बेचे हैं। इस सुपरहीरो फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड में कुल मिलाकर लगभग 1,25,000 टिकट एडवांस में बुक हुए हैं, जिनमें से लगभग 50,000 टिकट पहले दिन के लिए हैं। इस तरह, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रीडिक्शन

अभी एक हफ्ता बाकी है, ऐसे में एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े आमतौर पर ओपनिंग डे पर लगभग 20 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की ओर इशारा करते हैं। हालांकि यह कोई नई फिल्म नहीं बल्कि दोबारा रिलीज हो रही फिल्म है, इसलिए आखिर में इसकी रफ्तार उतनी तेज होने का अनुमान नहीं है।

avengers (9)

भारत में किस हॉलीवुड फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई?

2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम', अपनी रिलीज के समय भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म थी। लेकिन इसके बाद 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' और हाल ही में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने इसे पीछे छोड़ दिया है। अब एंडगेम की एडवांस बुकिंग देखते हुए कहना थोड़ा मुश्किल है कि क्या यह अपना मुकाम वापस हासिल कर पाएगी?

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का दबदबा

इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का दबदबा है। जो हर नए दिन अच्छा कलेक्शन करती जा रही है। अब देखना होगा कि इस बीच हॉलीवुड फिल्म के आने से इसकी कमाई पर असर पड़ता है या नहीं।

avengers (8)

'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के बारे में

'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' मार्वल स्टूडियोज की 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म की री-रिलीज (Extended Version) है। यह फिल्म 25 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- विजय सेतुपति ने Maharaja 2 का सीक्वल किया कंफर्म, कहा- 'मैं मुफ्त में काम करने के लिए तैयार... '