विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

री-रिलीज से पहले Avengers Endgame: Encore के सीन्स लीक, 'डूम्सडे' से कनेक्शन; रूसो ब्रदर्स बोले- 'मजा खराब...'

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:33 PM (IST)

25 सितंबर को Avengers Endgame: Encore की दोबारा रिलीज से पहले इसके फुटेज लीक हो गए जिस पर रूसो ब्रदर्स ने रिएक्शन दिया है।

री-रिलीज से पहले एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर के सीन्स लीक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

री-रिलीज से पहले एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर के सीन्स लीक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर के सीन्स लीक हुए

  2. लीक हुए सीन्स का एवेंजर्स डूम्सडे से कनेक्शन

  3. रूसो ब्रदर्स ने स्पॉयलर न देने की अपील की

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 साल पुरानी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर (Avengers: Endgame Encore) दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। री-रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फिल्म का एक सीन लीक हो गया है जिसका कनेक्शन एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) के साथ बताया जा रहा है।

हुआ यूं कि एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर की री-रिलीज से पहले स्क्रीनिंग हुई थी, जिसके कुछ क्लिप्स लीक हो गए जो एवेंजर्स: डूम्सडे से लिंक है। इस लीक वीडियो में बैनर और डॉक्टर डूम की झलक दिखाई गई है। फिल्म के सीन्स लीक होने के बाद मार्वल स्टूडियोज अलग-अलग प्लेटफॉर्म से फुटेज को डिलीट करवा रहा है।

ऑडियंस से रूसो ब्रदर्स ने की गुजारिश

सिर्फ इतना ही नहीं, रूसो ब्रदर्स ने ऑडियंस से रिक्वेस्ट की है कि वे सीन्स को लीक करके मजा किरकिरा न करें। उन्होंने कहा, "एक आखिरी रिक्वेस्ट। एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर में कुछ नए सरप्राइज हैं। प्लीज इसका मजा किरकिरा न करें। उन्हें भी वे सरप्राइज खोजने का वही मौका दें जो आपको मिला था।"

ऑडियंस का रिएक्शन देख हुए इमोशनल

आपको बता दें कि एवेंजर्स: एंडगेम 2019 में रिलीज हुई थी, लेकिन अब इसमें 4 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज जोड़कर फिर से 25 सितंबर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। बीते दिन रूसो ब्रदर्स ने 7 साल पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस फिल्म को लेकर ऑडियंस के क्रेज को दिखा रहे हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by The Russo Brothers (@therussobrothers)

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे करियर की सबसे इमोशनल रात वो थी जब हम एवेंजर्स एंडगेम की ओपनिंग नाइट पर चुपके से थिएटर में गए। हम पीछे खड़े होकर हजारों अजनबियों के रिएक्शन देख रहे थे- उनकी हैरानी, उनकी चीयरिंग और उनके आंसू। हमारे रोंगटे खड़े हो गए। हमारी आंखों से भी एक-दो आंसू निकल आए हों। यह एक जादुई अनुभव था।"

कब रिलीज होगी एवेंजर्स: डूम्सडे?

एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर की री-रिलीज के बाद 18 दिसंबर 2026 को अगली फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें- 'Doomsday' से पहले बड़ा सरप्राइज! री-रिलीज हो रही Avengers: Endgame; दिखेगी नए विलेन की पहली झलक?

यह भी पढ़ें- Avengers: Endgame Encore ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, क्या बॉक्स ऑफिस पर हिला पाएगी 'हनुमान अंश' का सिंहासन?