विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ben Affleck से शादी टूटने के बाद 56 साल की एक्ट्रेस को फिर हुआ प्यार, किसे डेट कर रहीं हैं Jennifer Lopez?

Published: Wed, 03 Jun 2026 05:36 PM (IST)

56 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज बेन एफ्लेक से शादी टूटने के बाद एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

जेनिफर लोपेज के डेटिंग रूमर्स/ फोटो- Instagram

जेनिफर लोपेज के डेटिंग रूमर्स/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है। 56 साल की पॉप कल्चर की आइकॉन जेनिफर लोपेज का साल 2025 में बेन एफ्लेक के साथ तीन साल का रिश्ता टूटा था। बेन एफ्लेक से अलग होने के बाद अब किस हैंडसम हंक संग जुड़ा जेनिफर लोपेज का नाम, पढ़ें डिटेल्स:

सीरीज में काम करते-करते जेनिफर लोपेज को हुआ प्यार?

टुडे डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक के साथ शादी टूटने के बाद अभिनेता ब्रेट गोल्डस्टीन को डेट कर रही हैं। दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने जा रही मूवी 'ऑफिस रोमांस' में नजर आने वाले हैं। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 जून को रिलीज होगी, जिसमें लोपेज एक एयरलाइन कंपनी की सीइओ का किरदार अदा कर रही हैं और ब्रेट उनकी कंपनी में काम करने वाले एक एम्पलॉय हैं।

हाल ही में वह दोनों ऑफिस रोमांस मूवी की रैपअप पार्टी में एक साथ रेड कारपेट पर नजर आए, जहां दोनों के बीच की केमिस्ट्री और उनका कंफर्ट देखकर फैंस ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनकी केमिस्ट्री सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं, बल्कि ऑफस्क्रीन भी है।

यह भी पढ़ें- दिल से देसी होंगी Jennifer Lopez, Vikrant Massey की इंटरनेशनल फिल्म White में जेलो देंगी आवाज?

jennifer lopez date Brett Goldstein  (1)

ब्रेट को पसंद करती हैं जेनिफर लोपेज?

पीपल मैगजीन के एक सूत्र के मुताबिक, जेनिफर लोपेज का ब्रेट के साथ फ्लर्ट करना बिल्कुल सच है। वह उन्हें पसंद करती हैं। हालांकि, जेनिफर लोपेज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी में खुश रहने के लिए किसी हभी रिलेशनशिप में आने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। वह फिलहाल अपने काम में बिजी हैं और परिवार और करीबी लोगों पर ध्यान दे रही हैं। उनके लिए यह बहुत ही इमोशनल समय है।

jennifer lopez date Brett Goldstein  (1)

आपको बता दें कि जेनिफर लोपेज की डेटिंग हिस्ट्री बहुत ही दिलचस्प रही है। बेन एफ्लेक के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले वह मार्क एंथनी, क्रिस जुद्द, एलेक्स रोद्रिगुज, ड्रेक, कैस्पर स्मार्ट जैसे कई सितारों को डेट कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- 'अगर ऐसी बॉडी होती तो...', 56 साल की Jennifer Lopez को ट्रोल्स को करारा जवाब, कपड़े पर किया था भद्दा कमेंट