विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jennifer Lopez और Ben Affleck ने दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर दाखिल की तलाक की अर्जी

Published: Wed, 21 Aug 2024 11:36 AM (IST)

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की प्रेम कहानी खत्म हो गई है। इस कपल ने साल 2002 में भी सगाई ...और पढ़ें

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक (फोटो इंस्टाग्राम)
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. जेनिफर और बेन एफ्लेक हुए अलग
  2. जेनिफर ने की थी रिश्ता बचाने की कोशिश
  3. दो साल की शादी का हुआ अंत

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ महीनों से  उनकी और अभिनेता बेन एफ्लेक के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा कि शादी के महज दो साल बाद ही दोनों एक-दूजे से अलग हो रहे हैं।

कपल ने इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन मीडिया में आए दिन जेनिफर और बेन को  लेकर अपडेट सामने आते रहे हैं। इस बार भी एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। 

ऑफिशियली दोनों हुए अलग

पीपल वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर ने अर्जी में बताया कि वो 26 अप्रैल 2024 को अलग हो चुके हैं। बता दें, साल 2022 के अप्रैल में इस कपल ने इंगेजमेंट की थी।

जेनिफर ने शादी खत्म करने की अर्जी खुद दाखिल की है। उन्होंने किसी वकील की मदद नहीं ली। वो अपना केस खुद रिप्रेजेंट कर रही हैं। दोनों ने 17 जुलाई को लास वेगास को शादी की थी, मगर एनिवर्सरी 20 अगस्त को मानते हैं, जब उन्होंने अपनी शादी को ऑफिशियल किया था। 

यह भी पढ़ें- Jennifer Lopez से तलाक के बाद Ben Affleck करेंगे शानदार पार्टी? डेस्टिनेशन जान रह जाएंगे हैरान

View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Lopez (@jlo)

जेनिफर का चौथी बार हुआ तलाक

गौरतलब है कि बेन दूसरी बार और जेनिफर चौथी बार तलाक ले रही हैं। बता दें, बेन दूसरी बार तलाक ले रहे हैं और वहीं जेनिफर लोपेज चौथी बार तलाक ले रही हैं।

बता दें, पहली शादी उन्होंने एक्टर ओजानी नोआ के साथ की थी। दूसरी शादी डांसर क्रिस जुड और तीसरी शादी सिंगर मार्क एंथनी से की थी। मार्क के साथ उनके जुड़वा बच्चे मैक्स और एम्मी हैं। तो वहीं, एफ्लेक ने लोपेज से पहले एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर से शादी की थी। इस कपल के 3 बच्चे वायलेट, सेराफिना और सैमुअल हैं।

यह भी पढ़ें- अल्कोहल ब्रांड की वजह से हो रहा है Jennifer Lopez और Ben Affleck का तलाक, दो साल पहले की थी शादी