Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gary Sinise Son Death: 'फॉरेस्ट गंप' एक्टर गैरी सिनिस पर टूटा दुखों का पहाड़, 33 साल के बेटे का हुआ निधन

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 10:35 AM (IST)

    Forrest Gump और कैप्टन अमेरिका जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाले अमेरिका के मशहूर अभिनेता गैरी सिनिस के 33 साल के बेटे मैक सिनिस का कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। Gary Sinise ने अपनी वेब साइट पर बेटे के निधन की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि हर साल कितने लोगों को US में इस कैंसर से जूझना पड़ता है।

    Hero Image
    Forrest Gump एक्टर गैरी सिनिस के बेटे मैक का हुआ निधन/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Gary Sinise Son Death: 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर और 'फॉरेस्ट गंप' जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी पाने वाले अभिनेता गैरी सिनिस और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। अमेरिकन एक्टर गैरी सिनिस के 33 साल के बेटे मैककैना एंथोनी का लंबी बीमारी के बाद 33 साल की उम्र में निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे के निधन की जानकारी खुद गैरी सिनिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने मैककेना एंथोनी उर्फ मैक सिनिस' के फैंस तक एक मैसेज भी पहुंचाया है। गैरी सिनिस के बेटे के निधन की खबर सुनकर फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

    कैंसर से जूझ रहे थे गैरी सिनिस के बेटे मैक

    68 साल के अमेरिकन एक्टर गैरी ने अपनी वेब साइट 'गैरी सिनिस फाउंडेशन' पर बेटे के निधन की खबर शेयर की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पांच साल की लंबी लड़ाई के बाद उनके बेटे मैक कैंसर की जंग हार गए।

    यह भी पढ़ें: Oscars 2024: बार्बी एक्टर Ryan Gosling ऑस्कर अवॉर्ड में जमाएंगे रंग, इस गाने पर करेंगे परफॉर्म

    मैक सिनिस का निधन 5 जनवरी 2024 को हुआ था। अमेरिकन एक्टर ने अपनी वेब साइट पर लिखा, "8 अगस्त 2018 को मैक को कॉर्डोमा नामक रेयर कैंसर के बारे में पता चला था। ये बीमारी रीढ़ की हड्डी में होती है। यूएस में हर साल लगभग 300 से ज्यादा लोग इससे ग्रसित होते हैं"।

    गैरी सिनिस की पत्नी को भी हुआ था कैंसर

    फॉरेस्ट गंप एक्टर ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी मोइरा हैरिस के थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर के पता चलने के कुछ समय बाद ही उनके बेटे मैक को कैंसर डायग्नोस हुआ था। उनकी पत्नी का कैंसर तो ठीक हो गया, लेकिन बेटे का कैंसर पूरे शरीर में फैलता गया। उन्होंने बेटे के कैंसर के बारे में अधिक जानकारी शेयर करते हुए बताया कि साल 2018 में बेटे को कॉर्डोमा कैंसर हुआ था।

    साल 2018 से लेकर 2020 के बीच उनके बेटे की रीढ़ की हड्डी की पांच अलग-अलग सर्जरी हुई थी। आपको बता दें कि कैंसर से पीड़ित होने के बाद भी मैक ने अपने कोलाब्रेटर संग मिलकर Resurrection और Revival नामक एल्बम बनाए। बेटे को खोने का दुःख व्यक्त करते हुए गैरी सिनिस ने बताया कि उनके बेटे का उसी हफ्ते निधन हुआ, जब उनका एल्बम प्रेस में पहुंचा।

    यह भी पढ़ें: Oscar 2024: ऑस्कर के पहले राउंड को ये सितारे करेंगे प्रेजेंट, तीन साल बाद बतौर होस्ट Jimmy Kimmel की वापसी