विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रैड पिट के बाद अब Tom Cruise की बेटी सूरी ने हटाया पिता का सरनेम ? मां के साथ ग्रेजुएशन सेरेमनी में आईं नजर

Published: Mon, 24 Jun 2024 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:55 PM (IST)

टॉम क्रूज जितना अपनी फिल्मों को लेकर लोगों के बीच छाए रहते हैं उतना ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी ...और पढ़ें

Tom Cruise daughter Suri Cruise (Photo Instagram)
Tom Cruise daughter Suri Cruise (Photo Instagram)

HighLights

  1. एल्सीना खैरोवा से जुड़ रहा है टॉम क्रूज का नाम
  2. बेटी सूरी ने हटाया पिता का सरनेम
  3. टॉम क्रूज-कैटी होम्स की बेटी हैं सूरी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता टॉम क्रूज का बच्चा-बच्चा आज भी फैन है। उनकी पूरी दुनिया दीवानी है। अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।

दरअसल, इस बार टॉम के साथ-साथ उनकी बेटी सूरी क्रूज की भी चर्चा हो रही है, जिसका कारण है कि सूरी ने अपने नाम से पिता का सरनेम 'क्रूज' हटा दिया। हाल ही में ऐसा ही कुछ ब्रैड पिट की बेटी शिलोह ने भी किया है। उन्होंने अपने नाम से 'पिट' हटाने के लिए याचिका दायर की।

टॉम क्रूज की बेटी ने हटाया 'सरनेम'

टॉम क्रूज की 18 साल की बेटी सूरी क्रूज ने लागार्डिया हाई स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन पूरा किया है। इस दौरान वह अपनी मां केटी होम्स के साथ नजर आईं। 'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरी ने अपने नाम से पिता का सरनेम 'क्रूज' हटा दिया है।

यह भी पढ़ें- Taylor Swift के कॉन्सर्ट में टॉम क्रूज ने 'शेक इट ऑफ' पर किया डांस, इन सितारों ने भी जमाई महफिल

रिपोर्ट में सूरी की ग्रेजुएशन सेरेमनी के पैम्फलेट का हवाला दिया गया है। अब सूरी अपना पूरा नाम 'सूरी नोएल' लिख रही हैं।

हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी थी टॉम और होम्स

बता दें, एक वक्त था जब क्रूज और होम्स हॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हुआ करते थे। दोनों ने एक साल के अंदर-अंदर शादी कर ली थी, लेकिन ये रिश्ता साल 2012 में खत्म हो गया था। होम्स से पहले टॉम की दो शादी हो चुकी थी। अभिनेता के तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ सालों से एक्टर का नाम Elsina Khayrova से जुड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-  तीसरी बार शादी करेंगे Brad Pitt? गर्लफ्रेंड Ines De Ramon संग शुरू करेंगे नया परिवार