विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zara Hatke Zara Bachke Collection Day 23: शनिवार को सुपरहिट हुई सारा-विक्की की ZHZB, आदिपुरुष के छूटे पसीनें

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 25 Jun 2023 08:21 AM (IST)

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 23 सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर जरा हटके जरा बचके ...और पढ़ें

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 23
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 23

नई दिल्ली, जेएनएन। Zara Hatke Zara Bachke Box Office Day 23: सारा अली खान और विक्की कौशल की जरा हटके जरा बचके को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन पूरे हो चुके हैं। कम बजट की ये फिल्म अपने चौथे हफ्ते में भी स्क्रीन पर टिकी हुई है और आदिपुरुष के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि ZHZB कितने दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा पाती है।

सुपरहिट हुई जरा हटके जरा बचके 

2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पहले दिन ही ठीक ठाक बिजनेस करने के बाद इसने ट्रेंड एनालिस्ट्स की उम्मीदें और बढ़ा दी, जिस पर जरा हटके जरा बचके पूरी तरह से खरी उतरी। आलम ये है कि इसके सामने रिलीज हुई बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली आदिपुरुष की तुलना में ZHZB की कमाई काफी अच्छी रही है। फिल्म ने अपनी लागत का लगभग दोगुना कमा लिया है।

चौथे शनिवार को भी किया कमाल

रिलीज के चौथे शनिवार को जरा हटके जरा बचके की कमाई में उछाल आ गया। फिल्म ने 23वें दिन 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ ही फिल्म ने कुल कमाई की 76.09 करोड़। वर्ल्ड वाइड सारा अली खान और विक्की कौशल की ये फिल्म 100 करोड़ के पास पहुंच रही है। फिल्म ने अब तक 97.7 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है।

आदिपुरुष के छूटे पसीने

इस फिल्म का प्रदर्शन 500 करोड़ की आदिपुरुष से कहीं अच्छा बताया जा रहा है। आदिपुरुष तो अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही धड़ाम से नीचे आ गई। रिलीज के 9वें दिन शनिवार को इस फिल्म ने 5.25 करोड़ का बिजनेस किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई पहुंच गई 268.55 करोड़। पहले लगा था कि आदिपुरुष की एंट्री के बाद जरा हटके जरा बचके का डब्बा गोल हो जाएगा, लेकिन सारा विक्की की फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।