'प्रेम' के सामने फीका पड़ा 'बंदूक वाला आशिक', Yeh Prem Mol Liya vs Gunmaaster G9 में से किसने मारी बाजी?
ये प्रेम मोल लिया और गनमास्टर जी9 दोनों मूवीज के बीच कमाई के मामले को लेकर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है।

ये प्रेम मोल लिया और गनमास्टर जी9 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ये प्रेम मोल लिया ने किया कमाल
गनमास्टर जी9 का कितना कारोबार
दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर हर कोई एक्साइटेड रहता है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस के रण में दो नई फिल्में आमने-सामने आई हैं, जिनमें एक तरफ आयुष्मान खुराना की रोमांटिक ड्रामा पारिवारिक फिल्म ये प्रेम मोल लिया है और दूसरी तरफ इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर गनमास्टर जी9 का नाम शामिल है।
आइए जानते हैं कमाई के मामले में इन दोनों मूवीज में से किसने बाजी मारी है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है।
ये प्रेम मोल लिया है का कलेक्शन
बात की जाए निर्देशक सूरज बड़जात्या की कमबैक फिल्म ये प्रेम मोल लिया है (Yeh Prem Mol Liya) के बारे में तो राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस मूवी में आयुष्मान खुराना, शरवरी वाघ और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। फैमिली ड्रामा ये प्रेम मोल लिया है को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ये फिल्म देश और विदेश में अच्छा कारोबार कर रही है।
यह भी पढ़ें- शनि की कृपा ने Ramayana को किया मालामाल, 24वें दिन 1000 करोड़ से ज्यादा कमाकर रच दिया इतिहास
-1795936946980.webp)
गौर करें ये प्रेम मोल लिया है के दो दिन के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 9.25 करोड़ है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड इस मूवी ने अभी तक कुल 18 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह से अब तक ये प्रेम मोल लिया है की कमर्शियल परफॉर्मेंस रही है।
पीछे रही गनमास्टर जी9
आवारापन 2 की सफलता के बाद अभिनेता इमरान हाशमी ने गनमास्टर जी9 पर दांव खेला। धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स जरूर मिला है, लेकिन कमाई के मामले में गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) फिल्म ये प्रेम मोल लिया से पीछे रह गई है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक गनमास्टर जी9 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड इमरान की ये नई मूवी दो दिन में 11 करोड़ से अधिक का कारोबार ही कर पाई है।
-1795936964782.webp)
इस तरह से कमाई के मामले में ये प्रेम मोल लिया ने गनमास्टर जी9 को मात दे दी है और अब तक अपनी धाक जमाई है। रविवार के दिन इन दोनों मूवीज में कौन आगे निकलता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।