पहले दिन Yeh Prem Mol Liya ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, आयुष्मान-शरवरी की फिल्म ने छापे करारे नोट
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' ने 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म का पहला दिन का कलेक्शन-
-1795843537857_m.webp)
'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म का पोस्टर
HighLights
'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
दर्शकों से फिल्म को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स
27 नवंबर को रिलीज हुई आयुष्मान-शरवरी की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ ने लीड रोल प्ले किया है वहीं अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, गीता अग्रवाल, सौम्या टंडन जैसे कलाकारों ने सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं।
'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
सैकनिल्क के मुताबिक, ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 4 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपये हो गया है। यह कमाई 7,251 शोज और 11% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है।
यह भी पढ़ें- Yeh Prem Mol Liya Review: पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती देता है नया 'प्रेम', कैसी है आयुष्मान-शरवरी की फैमिली ड्रामा?
-1795843797515.webp)
'ये प्रेम मोल लिया' डे 1 कलेक्शन- 4 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्श- 4 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 4.70 करोड़ रुपये
ये प्रेम मोल लिया के बारे में
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) पहली बार सूरज बड़जात्या की फिल्म में 'प्रेम' का किरदार निभा रहे हैं। जिससे वह सलमान खान, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर और सोनू सूद के बाद बड़जात्या फिल्मों में प्रेम की भूमिका निभाने वाले छठे बॉलीवुड अभिनेता बन गए। सलमान खान एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बड़जात्या की कई फिल्मों मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो में प्रेम का किरदार निभाया है।
-1795843822359.webp)
हिमेश रेशमिया ने दिया फिल्म का म्यूजिक
वहीं यह फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' (2015) के 11 साल बाद बड़जात्या और संगीतकार हिमेश रेशमिया को फिर से एक साथ लाती है। रेशमिया ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ ने लीड रोल निभाए हैं वहीं अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा, स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकारों ने स्पोर्टिंग रोल अदा किए हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।