Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    War Box Office Collection Prediction Day 1: रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म पहले दिन बना सकती है कमाई का ऐसा रिकॉर्ड

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 01 Oct 2019 02:45 PM (IST)

    War Box Office Collection Prediction Day 1 2014 में सिद्धार्थ रितिक के साथ बैंग बैंग लेकर आ चुके हैं जिसमें कटरीना कैफ़ फीमेल लीड रोल में थीं। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी।

    War Box Office Collection Prediction Day 1: रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म पहले दिन बना सकती है कमाई का ऐसा रिकॉर्ड

    नई दिल्ली, जेएनएन। War Movie Box Office Prediction Day 1: रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर कल (2 अक्टूबर) को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। साल 2019 की आख़िरी तिमाही की यह पहली रिलीज़ होगी। वॉर की हाइप को देखते हुए माना जा रहा है कि चौथे क्वार्टर की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। रिलीज़ से पहले ही फ़िल्म 25 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग के ज़रिए बटोर चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम तौर पर फ़िल्में शुक्रवार को रिलीज़ होती हैं, मगर 2 अक्टूबर के देशव्यापी अवकाश का फ़ायदा उठाने के लिए फ़िल्म को मिड वीक (बुधवार) में रिलीज़ किया जा रहा है। इस तरह वॉर को 5 दिन का लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा। वॉर को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। 2014 में सिद्धार्थ रितिक के साथ बैंग बैंग लेकर आ चुके हैं, जिसमें कटरीना कैफ़ फीमेल लीड रोल में थीं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी। बैंग बैंग हॉलीवुड फ़िल्म नाइट एंड डे का आधिकारिक रीमेक थी। संयोग से बैंग बैंग भी 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। रितिक पूरे पांच साल बाद गांधी जयंती के मौक़े पर सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। वॉर में वाणी कपूर फीमेल लीड रोल में हैं, जो पहली बार रितिक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। वॉर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज़ की जा रही है।

    'भारत' को पीछे छोड़ सकती है वॉर

    ट्रेड विश्लेषकों को इस फ़िल्म से बहुत उम्मीदें हैं। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार, वॉर के लिए लोगों की उत्सुकता को देखते हुए माना जा रहा है कि कमाई के मामले में फ़िल्म सलमान ख़ान की भारत को पीछे छोड़ सकती है। ईद पर रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 42.30 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। 

    फ़िल्म व्यवसाय पर नज़र रखने वाली मैगज़ीन सुपर सिनेमा का तो पूर्वानुमान है कि फ़िल्म 50-55 करोड़ के बीच पहले दिन जमा कर सकती है। अगर यह आंकलन सही निकला तो वॉर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फ़िल्म का ख़िताब पा लेगी, जो अभी तक आमिर ख़ान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के पास है, जिसने पहले दिन 50.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    कुछ फ़िल्म जानकारों का अनुमान यह भी है कि वॉर 35-40 के बीच कमाई पहले दिन कर सकती है। ट्रेड जानकारों के पूर्वानुमान भले ही भिन्न हों, मगर फ़िल्म की हाइप को लेकर सभी एकमत हैं और इस बात पर किसी को कोई संदेह नहीं है कि वॉर पहले दिन बड़ा कलेक्शन कर सकती है। 

    25 करोड़ की एडवांस बुकिंग

    वॉर एडवांस टिकट सेल्स से 25 करोड़ का कलेक्शन पहले ही कर चुकी है। जानकार मान रहे हैं कि इस वीकेंड पर यह आंकड़ा और बड़ा हो सकती है। ड्रीम गर्ल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ सकती है, जिसने 27.50 करोड़ रुपये एडवांस टिकट सेल्स से बटोरे थे। 

    2019 के टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शंस

    वॉर के साथ हॉलीवुड फ़िल्म जोकर और दक्षिण भारतीय फ़िल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी भी रिलीज़ हो रही हैं। हालांकि यह दोनों फ़िल्में वॉर के लिए चुनौती साबित नहीं होंगी। अगर साल 2019 में रिलीज़ हुई फ़िल्मों की पहले दिन की कमाई पर ग़ौर करें तो टॉप 5 फ़िल्में इस प्रकार हैं- 

    1- भारत- 42.30 करोड़

    2- मिशन मंगल- 29.16 करोड़

    3- साहो- 24.40 करोड़

    4- कलंक- 21.60 करोड़

    5- कबीर सिंह- 20.21 करोड़