Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WAR Box Office Collection Week 5: पांच हफ़्तों से चल रहा रितिक-टाइगर का 'वॉर', जानिए अब तक की कमाई

    WAR Box Office Collection Week 5 वॉर बॉक्स ऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित यह फ़िल्म इस साल की अब तक की सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:37 PM (IST)
    WAR Box Office Collection Week 5: पांच हफ़्तों से चल रहा रितिक-टाइगर का 'वॉर', जानिए अब तक की कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर बॉक्स ऑफ़िस पर अभी भी चल रही है। हालांकि कलेक्शंस की रफ़्तार काफ़ी घट गयी है, मगर कुछ सिनेमाघरों में वॉर अभी भी जारी है, जिसके चलते फ़िल्म के कलेक्शंस लगातार बढ़ रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक़, वॉर 5 हफ़्तों बाद 317.01 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें से 14.60 करोड़ तमिल और तेलुगु भाषाओं से मिले हैं। अगर पांचवें हफ़्ते में वॉर के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार (एक नवंबर) को फ़िल्म ने 40 लाख, शनिवार को 50 लाख, रविवार को 61 लाख, सोमवार को 20 लाख, मगंलवार को 20 लाख, बुधवार को 18 लाख और गुरुवार को भी 18 लाख जमा किये। फ़िल्म के सिर्फ़ हिंदी वर्ज़न ने 302.41 करोड़ जमा कर लिये हैं। 

    वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म को 9 दिनों का ओपनिंग वीक मिला था। वॉर ने 100 करोड़ का पड़ाव तीन दिनों में ही पार कर लिया था। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 238.35 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 49.65 करोड़, तीसरे हफ़्ते में 21.35 करोड़, चौथे हफ़्ते में 5.32 करोड़ और पांचवें हफ़्ते में 2.34 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

    वॉर बॉक्स ऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित यह फ़िल्म इस साल की अब तक की सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है। वहीं ऑल टाइम ग्रॉसर की लिस्ट में वॉर सलमान ख़ान की बजरंगी भाईजान से थोड़ा सा पीछे है। रितिक और टाइगर के करियर की यह सबसे बड़ी कामयाबी है। वॉर ने दोनों सितारों को 300 करोड़ क्लब का सदस्य बना दिया है। यशराज बैनर की इस फ़िल्म में वाणी कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया था।