विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12th Fail Box Office Day 18: 'टाइगर 3' के आगे मजबूती से खड़ी है '12वीं फेल', सोमवार की कमाई में आया बंपर उछाल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 14 Nov 2023 08:15 AM (IST)

12th Fail Box Office Day 18 बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

Vikrant Massey film 12th Fail Box Office Collection
Vikrant Massey film 12th Fail Box Office Collection

HighLights

  1. '12वीं फेल' में विक्रांत मेसी की परफॉर्मंस को किया गया पसंद
  2. 'टाइगर 3' की रिलीज का फिल्म पर नहीं कोई असर
  3. सोमवार को कमाई में आया उछाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 Fail Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लोगों के मनोरंजन के लिए लगी हैं। इनमें साउथ जोन की कुछ मूवीज के साथ ही बॉलीवुड की फिल्में भी शामिल हैं। हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही जलवा काटा है। इन सबके बीच विक्रांत मेसी की '12वीं फेल' भी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाने में कामयाब रही है।

आईपीएस ऑफिसर की कहानी है '12वीं फेल'

27 अक्टूबर को रिलीज हुई '12वीं फेल' धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट की गई यह मूवी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की कहानी है, जिन्होंने गरीबी जैसी बाधा को पार करते हुए सबसे बड़ी सिविल सर्विस में अव्वल नंबरों से पास हुए। विक्रांत मैसी में फिल्म में इसी कैरेक्टर को प्ले किया है।

18 दिनों में कमाए इतने करोड़

इस फिल्म में शुरुआत से लेकर अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। रविवार को फिल्म की कमाई में ज्यादा नंबरों से गिरावट देखने को मिली। 'टाइगर 3' की रिलीज वाले दिन इस मूवी ने मात्र 6 लाख का कलेक्शन किया था। हालांकि सोमवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं फेल ने 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते फिल्म ने 13.04 करोड़ कमाए थे। वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म का टोटल कलेक्शन 14.21 करोड़ हुआ। इसके बाद तीसरे शुक्रवार को मूवी ने 1.25 करोड़, शनिवार 2.05 करोड़ और रविवार को 6 लाख की कमाई की। सोमवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ की कमाई की है। '12वीं फेल' का अब तक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 33 करोड़ हो गया है।

'टाइगर 3' की रिलीज का नहीं दिखा असर

कम बजट में बनी यह फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। 'टाइगर 3' के रिलीज होने के बाद भी इसके कलेक्शन में ज्यादा फर्क नजर नहीं आया। 12वीं फेल फिल्म को कंगना रनोट की 'तेजस' के साथ रिलीज किया गया था, जो कमाई के मामले में इसके आसपास भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: 12th Box Office Collection Day 15: '12th फेल' का करोड़ों की कमाई का सिलसिला जारी, 15वें दिन छापे इतने नोट