Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vikram Worldwide Box Office: दुनियाभर में 250 करोड़ कमा चुकी कमल हासन की फिल्म, सिर्फ अमेरिका में हुई इतनी कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2022 08:16 PM (IST)

    Vikram Worldwide Box Office विक्रम तमिल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है हालांकि हिंदी में फिल्म का हाल अच्छा नहीं है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की बात करें तो केजीएफ 2 के रूप मे सबसे बड़ी सफलता कन्नड़ सिनेमा के नाम रही।

    Hero Image
    Vikram Box Office Worldwide Collections. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन की ताजा फिल्म विक्रम हिट लिस्ट बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। हिंदी बेल्ट में फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह जरूर ठंडा है, मगर साउथ बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रम ने पहले हफ्ते में 250 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रम हिट लिस्ट 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 9 जून को एक हफ्ता पूरा कर लिया। भारत में फिल्म ने 165 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और इस साल की सबसे कामयाब तमिल फिल्म बन चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, विक्रम ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 2.20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 17.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

    बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु में विक्रम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और सबसे कामयाब तमिल फिल्म बन चुकी है। हालांकि, हिंदी बेल्ट में फिल्म डिजास्टर साबित हुई है। फिल्म हिंदी में भी रिलीज की गयी थी। पिंकविला के मुताबिक, सिर्फ तमिलनाडु में फिल्म ने पहले हफ्ते में 98 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सरकार, बिगिल और बीस्ट के बाद यह चौथा सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, तेलुगु राज्यों में फिल्म ने 20 करोड़ से अधिक जुटाये हैं। केरल में फिल्म 25 करोड़ के आसपास है। कर्नाटक में फिल्म ने 15 करोड़ जमा किये हैं।

    लोकेश कनगराज निर्देशित विक्रम में विजय सेतुपति, फहाद फासिल और सूर्या ने भी अहम भूमिकाएं निभायी हैं। अगर इस साल की सबसे कामयाब दक्षिण भारतीय फिल्मों की बात करें तो तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा ने बाजी मारी है। कन्नड़ सिनेमा की केजीएफ 2 साल 2022 की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है, जिसने 1300 करोड़ से अधिक वर्ल्डवाइड ग्रॉस किया है, जिसमें से 430 करोड़ नेट से अधिक सिर्फ हिंदी वर्जन से मिला है। दूसरी फिल्म आरआरआर है, जिसने 1200 करोड़ से अधिक ग्रॉस वर्ल्डवाइड किया और हिंदी वर्जन से 277 करोड़ नेट बटोरे।