51 हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ी साल 2025 की सबसे बड़ी हिट, बॉक्स ऑफिस सिंहासन से कौन उठाएगा?
साल 2025 में कई फिल्मों को सफलता मिली। इन दिनों हाउसफुल 5 और सितारे जमीन पर के कलेक्शन की चर्चा चल रही है। लेकिन आज बात एक ऐसी फिल्म की कर रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। साथ ही इस साल की सबसे बड़ी हिट के सिंहासन पर अपना दबदबा बनाए रखा।
साल 2025 की सबसे बड़ी हिट बन गई है ये फिल्म (Photo Credit- IMDb)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच कुछ फिल्मों की चर्चा हमेशा चलती है। साल 2025 बॉलीवुड के लिए लकी साबित हुआ है। ज्यादातर दिग्गज सितारों की मूवीज को दर्शकों का प्यार मिला है। अक्षय कुमार को भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है। लेकिन कमाई के मोर्चे पर एक फिल्म का दबदबा अभी भी बना हुआ है। इसमें कई पॉपुलर सितारे नजर आए और फिल्म की कहानी की खूब सराहना हुई। खास बात है कि मूवी के लाइफटाइम कलेक्शन को इस साल किसी फिल्म अभी तक पछाड़ नहीं पाई है।
ऐतिहासिक ड्रामा मूवीज को इन दिनों अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस जॉनर की फिल्में एक तरफा राज कर रही हैं। आज बात उस फिल्म की कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग खुद इतिहास के पन्ने पलटने के लिए मजबूर हो गए थे। खास बात है कि यह केवल ड्रामा या मनोरंजन करने वाली फिल्म नहीं है। इसे देखने के बाद एहसास होता है कि आपको इतिहास के एक महत्वपूर्ण विषय के बारे में जानकारी मिल गई है।
विक्की कौशल की फिल्म का नहीं हिला पाया कोई सिंहासन
सिनेमा की दुनिया में फिल्मों की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। विक्की कौशल लातार एक से बढ़कर एक शानदार फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस साल की हिट और सफल फिल्म की लिस्ट में छावा का नाम शामिल किया जाता है। इसमें विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म की एक मेकिंग वीडियो में उन्होंने बताया की तलवार चलाना और घोड़े की सवारी करने में उन्हें काफी मेहनत लगी। शूटिंग के बाद वह घर जाते थे, तो उनके शरीर पर चोटों के निशान नजर आते थे। खैर, फिल्म में की गई मेहनत रंग लाई और लोगों ने सिनेमाघरों के साथ ओटीटी पर भी इसे खासा पसंद किया।
Photo Credit- IMDb
ये भी पढ़ें- 2025 Hit Movies On OTT: आपसे भी छूट गईं 2025 की ये धमाकेदार फिल्में? वीकेंड के लिए होंगी परफेक्ट चॉइस
छावा फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन
कमाई के मोर्चे पर छावा फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी हिट का सिंहासन हासिल किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन 600.10 करोड़ रहा है और ग्रॉस कलेक्शन 708.5 करोड़ है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 797.34 करोड़ रहा है।
Photo Credit- IMDb
यही कारण है कि अभी तक की कई सफल फिल्में छावा के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई है। सितारे जमीन पर और रेड 2 जैसी फिल्में अभी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म से काफी पीछे है। सवाल खड़ा होता है कि इस फिल्म को सिंहासन से कौन उठा सकता है। दरअसल, आने वाले दिनों में कुछ बिग रिलीज होने वाली हैं, जिनसे अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।