Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Box Office: रविवार को सुई-धागे की करामात, कमाई चढ़कर अब हो गई इतनी

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Tue, 09 Oct 2018 12:17 PM (IST)

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने इस रविवार को 61 लाख रूपये की कमाई की और अब कुल कलेक्शन 129 करोड़ 21 लाख रूपये हो गया है।

    Box Office: रविवार को सुई-धागे की करामात, कमाई चढ़कर अब हो गई इतनी

    मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा- मेड इन इंडिया की बॉक्स ऑफ़िस अपनी रिलीज़ के दूसरे वीकेंड में नौ करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म पहले हफ़्ते में अंत में थोड़ी कमजोर पड़ रही थी लेकिन फिर मजबूत हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरत कटारिया के निर्देशन में बनी सुई धागा- मेड इन इंडिया ने अपनी रिलीज़ के दूसरे रविवार को चार करोड़ 35 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 71 करोड़ 70 लाख रूपये हो गई है। सुई धागा ने आठ करोड़ 30 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में 36 करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। करीब 1100 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले हफ़्ते में 62 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया जबकि दूसरे वीकेंड में फिल्म को नौ करोड़ 20 लाख रूपये की कमाई हुई। मध्य प्रदेश में सिनेमाघरों की हड़ताल के चलते भी थोड़ा नुकसान हुआ था।

    सुई धागा बुनकरों और ख़ास कर स्वदेशी की अवधारणा को भी आगे बढ़ा रही थी, जिसका आहवान हमेशा महात्मा गाँधी ने किया था। बापू के बर्थडे पर फिल्म को 11 करोड़ 75 लाख रूपये का नजराना मिला। सुई धागा एक हफ़्ते में वरुण धवन और अनुष्का की पिछली फिल्मों से बेहतर रही है।वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर सुई धागा का पूरा नाम सुई धागा मेड इन इंडिया रखा गया है। देश में हस्तशिल्प और बुनकरी की खस्ता होती हालत और स्वदेशी की अवधारण को एक कहानी के जरिये सामने लाया गया है । सुई धागा पति-पत्नी की कहानी है, जो खुदके बिजनेस की शुरुआत करते हैं। मौजी छोटी-मोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है। इस फिल्म पर सभी तरह के खर्च मिला कर 25 से 30 करोड़ रूपये की लागत आई है।

    इस बीच राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री को छठे हफ़्ते में भी दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म ने इस रविवार को 61 लाख रूपये की कमाई की और अब कुल कलेक्शन 129 करोड़ 21 लाख रूपये हो गया है।

    यह भी पढ़ें: Box Office: रविवार को लगे अंधाधुन के तगड़े सुर, पहले वीकेंड में इतने करोड़