Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    TOP 10 Biggest Openings: ये हैं हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्में, क्या टॉप 10 में जगह बनाएगी 'थॉर लव एंड थंडर'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 02:57 PM (IST)

    TOP 10 Opening Day Box Office Collections Of Hollywood Movies भारत में हॉलीवुड फिल्मों का बाजार काफी बढ़ गयी है। ऐसी कई फिल्में हैं जिन्होंने भारतीय फिल्मों को भी कमाई में करारी मात दी है। अब थॉर लव एंड थंडर से भी उम्मीदें की जा रही हैं।

    Hero Image
    TOP 10 Opening Day Box Office Collections Of Hollywood Movies In India. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। मारवल स्टूडियोज की फिल्म थॉर लव एंड थंडर आज 7 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंच गयी है। फिल्म भारत में पूरी दुनिया से एक दिन पहले रिलीज की गयी है। अमेरिका में भी फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होगी। निर्माताओं की इस स्ट्रेटजी से भारतीय बाजार की अहमियत समझी जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आबादी के मामले में दुनियाभर में दूसरे नम्बर पर रहने वाला भारत हॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बेहद जरूरी बाजार बन चुका है, जिसका अंदाजा पिछले कुछ सालों में रिलीज हुई अमेरिकी फिल्मों से लग जाता है। इन फिल्मों ने भारत में भी कमाई के झंडे गाड़े और कभी-कभी तो भारतीय फिल्मों को कमाई के मामले में कड़ी चुनौती दी। पिछले कुछ सालों में जिन हॉलीवुड फिल्मों ने भारत में कमाई के रिकॉर्ड बनाये हैं, उनमें अधिकांश मारवल की हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Marvel India (@marvel_india)

    देश में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची बनाएं तो टॉप 10 में 6 फिल्में मारवल की ही हैं। अब थॉर लव एंड थंडर से कमाई के तूफान की उम्मीद की जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स में दावे किये गये हैं कि फिल्म 20 करोड़ तक की ओपनिंग भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ले सकती है। थॉर लव एंड थंडर के कलेक्शंस आने से पहले आइए आपको बताते हैं Top 10 Opening Day Collections Of Hollywood Movies-

    1. इस लिस्ट में पहले स्थान पर मारवल की एवेंजर्स एंडगेम है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो गदर काटा, वो पहली बार देखा गया। फिल्म ने 53 करोड़ का नेट कलेक्शन पहले दिन किया था, जबकि लाइफ कलेक्शन 373.22 करोड़ रहा था।
    2. 2021 में आयी स्पाइडरमैन नो वे होम पहले दिन 32 करोड़ जमा करने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने 218 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। 
    3. एंडगेम की प्रीक्वल 2018 में आयी एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर की पहले दिन की कमाई 31 करोड़ रही थी। इस फिल्म ने 227 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
    4. इसी साल रिलीज हुई डॉक्टर स्ट्रेंज एन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने 27.50 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली। हालांकि, लाइफ टाइम कलेक्शन 127 करोड़ ही रहा। 
    5. 2019 में रिलीज हुई फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की स्पिन ऑफ फिल्म हॉब्स एंड शॉ ने 13.15 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 75.85 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। 
    6. 2019 में आयी कैप्टन मारवल को 12.75 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 84.36 करोड़ रहा था।
    7. 2015 में आयी फास्ट एंड फ्यूरियस 7 ने 12 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 108 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
    8. 2019 में आयी एनिमेशन फिल्म द लायन किंग ने भी भारत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। इस फिल्म ने 158 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
    9. एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन 2015 में आयी थी। फिल्म ने 10.98 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था, जबकि 80 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
    10. 2016 में आयी जंगल बुक ने 10.09 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 188 करोड़ रहा। 

    अगर टॉप 10 ओपनिंग डे कलेक्शंस की लिस्ट देखें तो कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने पहले दिन तो कमाई का रिकॉर्ड बनाया, मगर लाइफ टाइम कलेक्शंस के मामले में पीछे रह गयीं।