विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं सुन रहा 'टाइगर 3' की दहाड़, एनिमल के आते ही संडे को बुरा हाल

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 04 Dec 2023 08:04 AM (GMT+05:30)

Tiger 3 Box Office Day 21 Collection सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव ...और पढ़ें

टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस डे 21/ फोटो- Instagram
टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस डे 21/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कछुए की चाल चलने पर मजबूर हुई टाइगर 3
  2. 21वें दिन फिल्म की लाखों में पहुंची कमाई
  3. एनिमल के आते ही 'टाइगर 3' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली । रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के लिए दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है।

फ्राइडे को रिलीज हुई रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की इस मूवी ने सिर्फ गदर 2, टाइगर 3 और जवान का फर्स्ट रिकॉर्ड ही नहीं ब्रेक किया, बल्कि कई बड़ी फिल्मों की कमाई पर भी लगभग रोक लगा दी। इन्हीं फिल्मों में से एक सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म Tiger 3 भी है, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नुकसान हुआ है। एनिमल के आते ही टाइगर 3 की कमाई लाखों में पहुंच चुकी है।

संडे को लाखों में पहुंचा सलमान खान की टाइगर 3 का कलेक्शन

सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' का समय बॉक्स ऑफिस पर अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि 20 दिनों के अंदर ही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी है। शनिवार को 'एनिमल' की गूंज से टाइगर 3 के पैरों तले जमीन खिसक गयी।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worldwide Collection: एनिमल की रिलीज से ठीक पहले टाइगर 3 ने फिर लगाई दहाड़, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन

शनिवार को 25 लाख के आसपास की कमाई करने वाली ये मूवी रविवार का फायदा भी नहीं उठा सकी। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने रविवार को सिंगल डे पर महज 45 लाख का हिंदी में बिजनेस किया है और तमिल और तेलुगु में फिल्म की कमाई भी काफी कम हो चुकी है। 

टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21- 

टाइगर 3 नेट कलेक्शन इन इंडिया  280.94 करोड़ रुपए
टाइगर 3 ग्रॉस कलेक्शन  337.1 करोड़ 
टाइगर 3 रविवार सिंगल डे / हिंदी बॉक्स ऑफिस 45 लाख सिंगल डे / 274.77 टोटल

घरेलू बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ से चूक गयी टाइगर 3

टाइगर 3 भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही वीकडेज पर 2-3 करोड़ की कमाई कर रही थी, लेकिन वीकेंड पर तो इस फिल्म की कमाई में उछाल आ रहा था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21 दिनों में महज 280.94 करोड़ की नेट कमाई की है।

यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म का ग्रॉस बिजनेस 337.1 करोड़ पहुंचा है। अब एनिमल (Animal Movie)ने आते ही जिस तरह से टाइगर 3 का बिजनेस इम्पेक्ट किया है, उसे देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म के लिए 300 करोड़ के क्लब में पहुंचना अब बेहद ही मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Day Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई 'टाइगर 3', अब 2 करोड़ कमाने में भी छूट रहे पसीने