Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiger 3 Worldwide Collection: 400 करोड़ के बाद टाइगर 3 की हालत खस्ता, इस आंकड़े को छूने में छूट गए पसीने

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 07:13 PM (IST)

    Tiger 3 Worldwide Collection Box Office सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को रिलीज हुए 18 दिन बीत चुके हैं। हालांकि अब इंडिया के बाद वर्ल्डवाइड भी सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म की कमाई काफी धीमी हो चुकी है। 17 दिनों तक 447 करोड़ तक का बिजनेस करने वाली टाइगर 3 के लिए इस आंकड़ें को छूना अब बेहद मुश्किल हो रहा है।

    Hero Image
    टाइगर 3 ने 18 दिनों में दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर 3 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही जोरदार तरीके से हुई थी। इंडिया में शानदार ओपनिंग करने वाली सलमान-कटरीना की इस फिल्म ने कुछ दिनों के अंदर ही दुनियाभर में भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइगर 3 का इंडिया में बिजेनस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की वजह से काफी इम्पेक्ट हुआ था, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म की रफ्तार बनी हुई थी। हालांकि, अब 18 दिन बाद दुनियाभर में भी ये फिल्म कछुए की रफ्तार चल रही है।

    400 करोड़ का आंकड़ा आसानी से दुनियाभर में पार करने वाली Tiger 3 का 500 करोड़ तक पहुंचने में दम निकल चुका है। 18वें दिन फिल्म का दुनियाभर में क्या हाल रहा, चलिए जानते हैं।

    वर्ल्डवाइड टाइगर 3 की 18 दिनों में हुई इतनी कमाई

    सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर स्पाई यूनिवर्स की इस मूवी को नॉर्थ अमेरिका से लेकर UK तक में विदेशी फैंस से काफी प्यार मिला। इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में 400 करोड़ की कमाई कर ली, लेकिन 12 से 13 दिनों के बाद दुनियाभर में भी फिल्म की रफ्तार कम हो गयी।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worldwide Collection: फीका पड़ रहा सलमान खान की फिल्म का जादू, इस कमाई पर आ रुका वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    17वें दिन तक यशराज बैनर तले बनी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 ने करीबन 447 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18वें दिन भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

    टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड- 18th डे-

    टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन 449.3 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 ओवरसीज कलेक्शन 118 करोड़ रुपए
    सिंगल डे बुधवार कलेक्शन वर्ल्डवाइड 2 करोड़ रुपए

    सलमान खान की सबसे सफल फ्रेंचाइजी ने 18 दिनों में वर्ल्डवाइड टोटल 449.3 करोड़ के करीब बिजनेस किया है। जिस हिसाब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में कमाई कर रही है, उसे देखते हुए इसका 500 करोड़ के क्लब में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।

    ओवरसीज सलमान की टाइगर 3 का हुआ इतना कारोबार

    एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 18वें दिन पर महज 2 करोड़ की कमाई की है, जो उनके स्टारडम और फिल्म के बज को देखते हुए कम है। टाइगर 3 का ओवरसीज कलेक्शन अब तक 118 करोड़ तक पहुंचा है।

    हालांकि, अब रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जो सलमान की फिल्म टाइगर 3 के बॉक्स ऑफिस बिजनेस का गेम सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी बिगाड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Collection: आठ दिनों में टाइगर 3 ने इन फिल्मों के छुड़ाए छक्के, लिस्ट में ऐश्वर्या-प्रभास की मूवी शामिल