Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tanhaji Box Office Collection Day 6: मकर संक्रांति पर 100 करोड़ की हुई अजय देवगन की 100वीं फ़िल्म

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jan 2020 07:45 PM (IST)

    Tanhaji Box Office Collection Day 6 तानाजी के साथ अजय देवगन ने 100 करोड़ की हैट ट्रिक लगायी है। 2019 में आयीं टोटल धमाल और दे दे प्यार दे ने 100 करोड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Tanhaji Box Office Collection Day 6: मकर संक्रांति पर 100 करोड़ की हुई अजय देवगन की 100वीं फ़िल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' अजय देवगन के करियर की 100वीं फ़िल्म है और दर्शक भी इस फ़िल्म को यादगार बनाने में जुटे हैं। दर्शकों ने अजय की फ़िल्म को छठे दिन 100 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया। अजय ने फ़िल्म के 'भयंकर हिट' होने पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार तक तानाजी 90.96 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी। 100 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने के लिए फ़िल्म को महज़ 9.04 करोड़ की दरकार थी। ट्रेड जानकारों की मानें तो बुधवार को मकर संक्रांति की छुट्टी पर फ़िल्म ने यह रकम हासिल कर ली है और फ़िल्म 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हो चुकी है। तानाजी ने बुधवार को 16.72 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन 107.68 करोड़ हो चुका है। 

    तानाजी के साथ अजय देवगन ने 100 करोड़ की हैट ट्रिक लगायी है। पिछले साल आयीं उनकी दोनों फ़िल्में टोटल धमाल और दे दे प्यार दे ने 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। वहीं, 100 करोड़ क्लब में अजय की यह नौवीं फ़िल्म है। अजय के करियर की यह दूसरी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली फ़िल्म है। अजय की सबसे तेज़ फ़िल्म गोलमाल अगेन है, जिसने 4 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म को मिले रिस्पांस से अजय भी काफ़ी ख़ुश हैं। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

    10 जनवरी को तानाजी 3800 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने शुरू से ही अपना दम दिखाना शुरू कर दिया था। तानाजी ने पहले शुक्रवार को 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। मंगलवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ और शनिवार को 26.26 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वर्किंग वीक में भी फ़िल्म ने अपना पूरा ज़ोर दिखाया। पहले सोमवार को तानाजी ने 13.75 करोड़ और मंगलवार को 15.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    तानाजी सिंगल स्क्रींस के साथ मल्टीप्लेक्स में भी पूरे दमख़म से चल रही है। इस प्रदर्शन को देखते हुए तानाजी से 200 करोड़ की उम्मीद की जाने लगी है। आने वाले हफ़्ते में कोई बड़ी फ़िल्म नहीं है, जिससे तानाजी के पास कलेक्शंस बढ़ाने का पूरा मौक़ा है। ओम राउत निर्देशित तानाजी में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ़ अली ख़ान मुख्य किरदारों में हैं।