Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tanhaji Box Office Collection Day 41: छठे हफ़्ते में तानाजी की कमाई जारी, जानिए 41 दिनों का कलेक्शन

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 20 Feb 2020 08:05 PM (IST)

    Tanhaji Box Office Collection Day 41 तानाजी इस साल की अब तक सबसे कामयाब फ़िल्म बन चुकी है। साथ ही अजय के करियर की भी सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Tanhaji Box Office Collection Day 41: छठे हफ़्ते में तानाजी की कमाई जारी, जानिए 41 दिनों का कलेक्शन

    नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की तानाजी रिलीज़ के छठे हफ़्ते में चल रही है और फ़िल्म अभी भी कुछ सिनेमाघरों में बिज़नेस कर रही है, जिसके चलते इसके कलेक्शंस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। तानाजी अब 275 करोड़ के पड़ाव के बेहद क़रीब है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेड जानकारों के अनुसार, बुधवार (19 फरवरी) को तानाजी ने लगभग 40 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके साथ तानाजी का 41 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 274.13 करोड़ हो चुका है। बता दें कि यह अनुमानित कमाई है। आख़िरी आंकड़े में फेरबदल सम्भव है। तानाजी इस साल की अब तक सबसे कामयाब फ़िल्म बन चुकी है। साथ ही अजय के करियर की भी सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है। छठे हफ़्ते में तानाजी के कलेक्शंस देखें तो छठे शुक्रवार को फ़िल्म ने 63 लाख जमा किये थे, जबकि शनिवार को 97 लाख और रविवार को 1.40 करोड़ रुपये जमा कर लिये थे। छठे वीकेंड के बाद तानाजी का कलेक्शन 272.93 करोड़ हो चुका था। 

    पांचवें हफ़्ते में 10.41 करोड़

    अगर पांचवें हफ़्ते (7-14 फरवरी) में तानाजी का सफ़र देखें तो यह काफ़ी दिलचस्प रहा है। तानाजी ने 10.41 करोड़ का कलेक्शन पांचवें हफ़्ते में किया है। फ़िल्म ने पांचवें शुक्रवार (7 फरवरी) को 1.15 करोड़, शनिवार को 2.76 करोड़, रविवार को 3.45 करोड़, सोमवार को 88 लाख, मंगलवार को 79 लाख और बुधवार को 70 लाख जमा किये थे। गुरुवार को फ़िल्म के खाते में 68 लाख रुपये गये थे।

    चौथे हफ़्ते में 21.65 करोड़

    तानाजी ने चौथे शुक्रवार (31 जनवरी) को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 2.32 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़, बुधवार को 1.90 करोड़ और गुरुवार को 1.85 करोड़ जमा किये थे।

    चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था।  

    तीसरे हफ़्ते में 40.42 करोड़ का कलेक्शन

    तीसरे शुक्रवार (24 फरवरी) को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.92 करोड़ बटोर लिये थे। फ़िल्म ने गुरुवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ़्ते में तानाजी ने 40.42 करोड़ जमा किये।

    तीसरे हफ़्ते में हफ़्ते में तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा। इनमें शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक शामिल हैं।

    दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78.54 करोड़

    गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

    पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ की कमाई

    10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।