Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tanhaji Box Office Collection Day 13: विजय पथ की ओर बढ़ते अजय देवगन, 'तानाजी' का अगला पड़ाव 200 करोड़

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jan 2020 12:30 PM (IST)

    Tanhaji Box Office Collection Day 13 तानाजी अजय के करियर की 100वीं फ़िल्म है। इसलिए इसका सफल होना उनके लिए काफ़ी मायने रखता है। 10 जनवरी को तानाजी रिलीज़ हुई थी।

    Tanhaji Box Office Collection Day 13: विजय पथ की ओर बढ़ते अजय देवगन, 'तानाजी' का अगला पड़ाव 200 करोड़

    नई दिल्ली, जेएनएन। तानाजी- द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफ़िस पर भी किसी वॉरियर की तरह अपना दम दिखाते हुए आगे बढ़ रही है। रिलीज़ के दूसरे हफ़्ते में भी फ़िल्म ने अपनी पकड़ बनाकर रखी है। पहले हफ़्ते के मुक़ाबले कलेक्शंस में गिरावट आयी है, मगर शुरुआती रफ़्तार ने तानाजी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है, जिसके चलते फ़िल्म डबल सेंचुरी की दावेदार बन गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेड जानकारों के मुताबिक, बुधवार को रिलीज़ के 13वें दिन फ़िल्म ने 7.09 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ 13 दिनों का नेट कलेक्शन 190.43 करोड़ हो गया है, यानि 200 करोड़ के पड़ाव से सिर्फ़ 9.57 करोड़ दूर। फ़िल्म शुक्रवार को यह पड़ाव पार कर लेगी। तानाजी- द अनसंग वॉरियर बेहतरीन निर्देशन, अदाकारी और भावनाओं से भरी कहानी का सफल मिश्रण है, जिसके चलते फ़िल्म क्रिटिक्स और दर्शकों के दिल में समान रूप से उतरी। 3 डी में होने की वजह से तानाजी दर्शकों के लिए दर्शनीय फ़िल्म बनी, जिसका असर बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस पर भी दिख रहा है। 

    तानाजी के साथ अजय की 200 करोड़ क्लब में 2 फ़िल्में हो जाएंगी। इससे पहले गोलमाल अगेन इस क्लब में पहुंच चुकी है। ख़ास बात यह है कि तानाजी अजय के करियर की 100वीं फ़िल्म है। इसलिए इसका सफल होना उनके लिए काफ़ी मायने रखता है।

    10 जनवरी को तानाजी 3800 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी और पहले हफ़्ते में 118 करोड़ से अधिक जमा किये थे। दूसरे वीकेंड तक फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे थे। दूसरे सोमवार से कलेक्शंस कुछ गिरे और 8.17 करोड़ जमा किये थे, जबकि मंगलवार को फ़िल्म ने 7.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    यह भी पढे़ं: अजय देवगन की तानाजी ने इस राज्य में की सबसे ज़्यादा कमाई, अब हुई टैक्स फ्री

    तानाजी का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान ने मुगल सेना के लड़ाके का रोल निभाया है। उन्हें नेगेटिव किरदार में काफ़ी पसंद किया गया। तीसरे हफ़्ते में तानाजी का मुकाबला कंगना रनौत की पंगा और वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3 डी से होगा। इसके बाद कलेक्शंस कुछ थम सकते हैं। हालांकि इन फ़िल्मों का असर होने तक तानाजी 200 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी होगी।