Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Super 30 Box Office Collection Day 31: धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ते Hrithik Roshan

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Mon, 12 Aug 2019 10:44 AM (IST)

    Super 30 Box Office Collection Day 31 फिल्म सुपर 30 ने पहले सप्ताह में 75.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    Super 30 Box Office Collection Day 31: धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ते Hrithik Roshan

    नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर की फिल्म सुपर 30 ने 140 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 30 दिन बाद फिल्म की रफ्तार जरुर कम हुई है लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई ठीक हो रही है। फिल्म ने रविवार को 1.79 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 144.73 करोड़ रुपये का हासिल कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर इस समय घमासान जारी है। कई बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्में भी इस समय सिनेमाघरों में हैं। इस कारण दर्शकों के पास कई ऑप्शंस अवेलेबल है। ऐसे में रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 आगे बढ़ रही है। फिल्म को वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब वीक डेज शुरु हो गए हैं। फिल्म 150 करोड़ के करीब तो पहुंच चुकी है और इस हफ्ते हो सकता है कि यह आंकड़ा फिल्म पार कर जाए। 

    फिल्म सुपर 30 ने पहले सप्ताह में 75.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे सप्ताह में 37.86 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 17.94 और चौथे सप्ताह में 9.59 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म को शुरुआत से माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। प्रेरणादायक कहानी होने के चलते फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 

    बता दें कि 12 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म सुपर 30 ने 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है जिसमें अहम भूमिका रितिक रोशन ने निभाई है। 

    (नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)

    यह भी पढ़ें: Jabariya Jodi Box Office Collection Day 1: Sidharth और Parineeti का ऐसा रहा पहला दिन

     

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner