Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Super 30 Box Office Collection Day 22: रितिक रोशन की फिल्म की ऐसी है रफ्तार, हो गई इतनी कमाई

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sat, 03 Aug 2019 02:46 PM (IST)

    Super 30 Box Office Collection Day 22 Hrithik Roshan की फिल्म सुपर 30 शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई कर सकती है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Super 30 Box Office Collection Day 22: रितिक रोशन की फिल्म की ऐसी है रफ्तार, हो गई इतनी कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। Super 30 Box Office Collection Day 22: रितिक रोशन की फिल्म 130 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके है और अब आगे बढ़ रही है। फिल्म ने शुक्रवार को 96 लाख रुपये की कमाई की और कुल कलेक्शन 132.61 करोड़ हासिल कर लिया है। फिल्म के पास अच्छी कमाई के लिए दो बड़े दिन शनिवार और रविवार और बचे हैं। क्योंकि इसके बाद वीक डेज आ जाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सुपर 30 के पास चौथा शनिवार और रविवार शेष है। इन दो दिनों में अगर फिल्म को शानदार कमाई होती है तो कुल कलेक्शन का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। साथ ही फिल्म 150 करोड़ के उतने ही ज्यादा करीब पहुंच जाएगी। फिलहाल फिल्म ने कुल 132.61 करोड़ रुपये का आंकड़ा हासिल कर लिया है। अभी तक रफ्तार अच्छी रही है। चूंकि इस समय सिनेमाघरों में कई फिल्मों के बीच घमासान जारी है। 

    अगर बात करें कॉम्पीटिशन की तो सिनेमाघरों में रितिक रोशन की सुपर 30 के अलावा कंगना रनौत व राजकुमार राव की जजमेंटल है क्या भी है। साथ ही दिलजीत दोसांझ की फिल्म अर्जुन पटियाला और हालिया रिलीज सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म खानदानी शफाखाना भी है। अगर बात करें हॉलीवुड फिल्मों की तो इस समय द लॉयन किंग अच्छा प्रदर्शन कर रही है। साथ ही स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम भी सिनेमाघरों में है। ऐसे में दर्शकों के पास कई ऑप्शन अवेलेवल हैं।  

    (नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप