संडे को Box Office पर 5 फिल्मों के बीच हुआ घमासान, धुआंधार कमाई कर टॉपर बन गई ये फिल्म
रविवार के दिन पांच फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई का जबरदस्त दंगल देखने को मिला।

संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्मों में हुई भिड़ंत
कमाई में अव्वल निकली ये फिल्म
इस मूवी की किस्मत संडे को भी खराब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार का दिन सिनेमाघरों में चलने वाली फिल्मों के लिए बेहद खास रहता है। इस संडे को थिएटर्स में 5 भारतीय फिल्मों के शोज जारी रही और इस वजह से इन सभी मूवीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार भिड़ंत देखने को मिली।
लेकिन कमाई के मामले में सिर्फ एक मूवी ने बाजी मारी है और बाकी चार पीछे रही हैं। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट फिल्मों का संडे का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड क्या कहानी बयां करता है-
हनुमान अंश (Hanuman Ansh)
बात की जाए बीते रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कारोबार करने वाली फिल्म के बारे में तो उसका नाम हनुमान अंश है। ये संडे नीम करोली बाबा की इस बायोपिक फिल्म के लिए रिलीज का 38वां दिन रहा और इतना समय गुजरने का बाद भी हनुमान अंश ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की है और बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ का बंपर कलेक्शन करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh कर रही राज, 'मिर्जापुर' की 'गद्दी' भी बरकरार; वीकेंड पर 'हैवान' का कैसा रहा हाल?
मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie)
इस लिस्ट में दूसरी फिल्म का नाम मिर्जापुर है। रिलीज के 10वें दिन और दूसरे रविवार को मिर्जापुर द मूवी ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की और 13.25 करोड़ की कमाई कर हर किसी को सरप्राइज किया। इस तरह से संडे की छुट्टी का इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को पूरा फायदा मिला है।
-1789372764966.webp)
सरदार 2 (Sardar 2)
साउथ सुपरस्टार कार्थी की लेटेस्ट फिल्म सरदार 2 का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है, जिसे बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। कमाई के मामले में कार्थी की सरदार भी कमजोर साबित हुई है और संडे के हॉलिडे के बावजूद ये फिल्म 2.20 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी है।
-1789372780437.webp)
हैवान (Haiwaan)
संडे को सबसे कम कमाई करनी वाली चौथी फिल्म के मामले में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की लेटेस्ट रिलीज हैवान का नाम आता है। नई रिलीज होने के बावजूद रविवार को भी हैवान बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह से नाकाम रही है। बात की जाए हैवान की रिलीज के तीसरे दिन के कारोबार की तरफ तो वह 1.85 करोड़ के करीब रहा है।
-1789372800741.webp)
लास्ट मैन इन टावर (Last Man In Tower)
गवर्नर फिल्म के बाद हाल ही में मनोज बाजपेयी ने फिल्म लास्ट मैन इन टावर के जरिए सिनेमाघरों में वापसी की है। लेकिन कमर्शियल तौर पर मनोज की इस मूवी का हश्र गवर्नर की तरह ही रहा है और मूवी बॉक्स ऑफिस पर संडे के कारोबार के मामले में फिसड्डी रही है। बता दें कि लास्ट मैन इन टावर ने रिलीज के तीसरे दिन महज 30 लाख का कलेक्शन ही किया है।
-1789372842209.webp)
