200 करोड़ी Hanuman Ansh के बाद अब आएगी 'रामबोला', तुलसीदास की कहानी ला रहे विशाल चतुर्वेदी; फिल्म का हुआ एलान
फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanauman Ansh) की सफलता के बाद, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म 'रामबोला' (Rambola) की घोषणा की है।

नीम करोली बाबा के बाद आ रही तुलसीदास जी की कहानी
HighLights
'हनुमान अंश' के बाद अब आएगी गोस्वामी तुलसीदास की कहानी
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने नई फिल्म 'रामबोला' का एलान किया
'रामबोला' महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देखन में छोटन लगे और घाव करे गंभीर... ये लाइनें इस वक्त फिल्म हनुमान हंश पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। फिल्म हनुमान हंश एक छोटे बजट की फिल्म है, जिसे दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि आज कमाई के आंकड़े 200 करोड़ के पार जा चुकी है।
फिल्म को बनाने वाले मेकर्स फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। अब लीजिए फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म का एलान भी कर दिया है।
नई फिल्म का हुआ एलान
जी हां, फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) को लिखने वाले और इसे डायरेक्टर करने वाले विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) अब नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका ऑफिशियली एलान कर दिया गया है। फिल्म का नाम 'रामबोला' (Rambola) है। महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर विशाल चतुर्वेदी ने ये घोषणा की है। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास (Tulsidas Ji) जी के जीवन पर ये फिल्म आधारित होगी और उन्हीं की कहानी इस फिल्म में नजर आएगी।

फिल्म 'रामबोला' का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी करेंगे। फिल्म महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की उस अद्भुत जीवन-यात्रा को दर्शाएगी, जिनकी भक्ति, साहित्य और शब्दों ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा पर अमिट प्रभाव छोड़ा। फिल्म का निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का जलवा
विशाल चतुर्वेदी और महावीर फिल्म्स का ये साथ कमाल होने वाला है। एक तरफ जहां हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, तो दूसरी तरफ अब रामबोला का भी एलान हुआ है। मतलब यह फिल्म भी लोगों को एक नई कहानी दिखाएगी। वहीं हनुमान अंश (Hanuman Ansh Box Office Collection) की बात करें तो फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड 268 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

ये कमाई 38 दिनों में हुई है। वहीं इंडिया में फिल्म का कारोबार करीब 214 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने बाबा नीम करौली का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी बेहद साधारण लेकिन प्रभाविक है और यही वजह है कि फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है।
अब हनुमान अंश के बाद विशाल चतुर्वेदी की रामबोला पर्दे पर क्या कमाल दिखाएगी, ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। हालांकि फिल्म (Rambola Movie) में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी (Goswami Tulsidas Movie) का किरदार कौन निभा रहा है और फिल्म में कौन कौन से सितारे नजर आएंगे। इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
