Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Street Dancer 3D Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में वरुण-श्रद्धा की फ़िल्म ने की बेहतरीन कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jan 2020 08:34 PM (IST)

    Street Dancer 3D Box Office Collection Day 3 स्ट्रीट डांसर देशभर में 2डी और 3डी फॉर्मेट में 3700 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। फ़िल्म का निर्देशन रेमो डिसूज़ा ने किया है।

    Street Dancer 3D Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में वरुण-श्रद्धा की फ़िल्म ने की बेहतरीन कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

    नई दिल्ली, जेएनएन। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी ने ओपनिंग वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फ़िल्म की शुरुआत कुछ धीमी रही, मगर वीकेंड के बाक़ी दिनों में फ़िल्म ने तेज़ी पकड़ी और कलेक्शंस 40 करोड़ के पार पहुंच गये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्ट्रीट डांसर 3 डी ने शुक्रवार को 10.26 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो ट्रेड विश्लेषकों के अनुमान से कम थी। उम्मीद थी कि फ़िल्म 15 करोड़ तक की कमाई पहले दिन कर सकती है। शनिवार को रिलीज़ के दूसरे दिन स्ट्रीट डांसर ने 13.21 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिलीज़ के तीसरे दिन रविवार को 26 जनवरी भी थी। इस दिन फ़िल्म ने ज़ोरदार उछाल लिया और कलेक्शंस 17.76 करोड़ रहे। स्ट्रीट डांसर 3डी ने ओपनिंग वीकेंड में 41.23 करोड़ जमा कर लिये। 

    अगर वरुण धवन की पिछली फ़िल्मों की बात करें तो 2019 में आयी मल्टी स्टारर कलंक ने 66 करोड़ की कमाई ओपनिंग वीकेंड में की थी, मगर लाइफ़ टाइम कलेक्शंस के हिसाब से फ़िल्म फ्लॉप रही थी। 2018 में वरुण की दो फ़िल्में अक्टूबर और सुई धागा आयी थीं। दोनों ही फ़िल्मों में वरुण अलग अंदाज़ में नज़र आये।

    अक्टूबर ने 20.25 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया, जबकि सुई धागा ने 36.60 करोड़ रिलीज़ के तीन दिनों में कमाये थे। 2017 में वरुण की दो फ़िल्में आयीं। बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने 43.05 करोड़ की कमाई ओपनिंग वीकेंड में की थी, वहीं जुड़वां 2 ने 59.25 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। ज़ाहिर है कि पिछले तीन सालों में वरुण का यह चौथा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड है।

    स्ट्रीट डांसर देशभर में 2डी और 3डी फॉर्मेट में 3700 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। रेमो डिसूज़ा निर्देशित फ़िल्म में प्रभु देवा और नोरा फतेही ने भी अहम भूमिकाएं निभायी हैं।