Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Street Dancer 3D Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में ठंडी रहीं स्ट्रीट डांसर और पंगा, जानिए कुल कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 03 Feb 2020 07:36 PM (IST)

    Street Dancer 3D and Panga Box Office Collection Day 10 कंगना रनौत की फ़िल्म पंगा ने भी बॉक्स ऑफ़िस ख़ास प्रदर्शन नहीं किया। फ़िल्म में सभी कलाकारों की अदाकारी की ख़ूब तारीफ़ हुई।

    Street Dancer 3D Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में ठंडी रहीं स्ट्रीट डांसर और पंगा, जानिए कुल कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। 24 जनवरी को रिलीज़ हुईं स्ट्रीट डांसर 3डी और पंगा ने बॉक्स ऑफ़िस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। दोनों ही फ़िल्मों ने 2 फरवरी को रिलीज़ के 10 दिन पूरे कर लिये। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म की रफ़्तार काफ़ी कम हो गयी है। हालांकि वीकेंड के दिनों में आंकड़ों में उछाल आया, मगर ट्रेंड बनाने में दोनों फ़िल्में चूक गयीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले बात करते हैं रेमो डिसूज़ा निर्देशित स्ट्रीट डांसर 3डी की, जिसमें वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.01 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को फ़िल्म ने 3.40 करोड़ बटोरे, जबकि रविवार को 3.91 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड के बाद 10 दिनों में स्ट्रीट डांसर 3डी का कलेक्शन 66.09 करोड़ हो गया है। 

    स्ट्रीट डांसर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फ़िल्म के कलेक्शंस पहले हफ़्ते में काफ़ी गिरे। 24 जनवरी को 3700 स्क्रींस पर 2डी और 3डी में रिलीज़ हुई स्ट्रीट डांसर ने अनुमान से कम 10.26 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को फ़िल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को स्ट्रीट डांसर 3डी ने 13.21 करोड़ जमा किये थे, जबकि रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 41.23 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था।

    पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.65 करोड़ और मंगलवार को 3.88 करोड़ की रकम जुटाई थी। बुधवार को फ़िल्म ने 3.58 करोड़ जमा किये थे। गुरुवार को कलेक्शंस 3.43 करोड़ रह गये थे।  फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 56.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    कंगना रनौत की फ़िल्म पंगा ने भी बॉक्स ऑफ़िस ख़ास प्रदर्शन नहीं किया। फ़िल्म में सभी कलाकारों की अदाकारी की ख़ूब तारीफ़ हुई। समीक्षकों ने भी अच्छे मार्क्स दिये। फिर भी पंगा दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे वीकेंड में पंगा के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार को सिर्फ़ 88 लाख जमा किये थे, जबकि शनिवार को 1.56 करोड़ और रविवार को 1.84 करोड़ जमा किये। इसे मिलाकर पंगा का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 25.64 करोड़ हो चुका है। 

    पंगा को अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में कंगना के साथ जस्सी गिल, नीना गुप्ता और रिचा चड्ढा ने मुख्य किरदार निभाये हैं। फ़िल्म में कंगना ने कबड्डी खिलाड़ी जया निगम का किरदार निभाया है, जो परिवार की ज़िम्मेदारियों के बीच अपना करियर रिवाइव करना चाहती है।

    comedy show banner
    comedy show banner