Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Singham Again Box Office Day 14: नहीं लग रही 'सिंघम अगेन' की नैया पार, गुरुवार को बुरी तरह से गिरी कमाई

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 12:17 PM (IST)

    बाजीराव सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की पुलिस फोर्स में इस बार कई सितारों का दाखिला हुआ। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर रणवीर सिंह अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार समेत कई बड़े सितारे नजर आए। हालांकि एक बड़ी स्टारकास्ट मिलकर भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर खाता भरने में जद्दोजहद कर रही है।

    Hero Image
    बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई सिंघम अगेन/ फोटो- Imdb

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर एक्शन से भरपूर फिल्म सिंघम अगेन के सिनेमाघरों में आने से पहले इसे लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज था। फिल्म की ओपनिंग काफी शानदार तरीके से हुई थी। 1 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन ने कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को काफी पीछे छोड़ दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस का खेल बिगड़ता ही जा रहा है। पहले वीकेंड पर शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म की दूसरे हफ्ते में हालत एकदम पस्त हो चुकी है। रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने टोटल कितनी कमाई की है और अब तक मूवी के खाते में कितने करोड़ आए हैं, चलिए देखते हैं आंकड़े:

    सिंघम अगेन की कमाई में लगातार आ रही है गिरावट

    एक तरफ वर्किंग डेज पर भी जहां भूल भुलैया 3 की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ हर दिन के साथ अजय देवगन-अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' का दम निकलते हुए दिखाई दे रहा है। पहले दिन 43.5 करोड़ से शुरुआत करने वाली ये मूवी वर्किंग डेज पर 3 करोड़ से आगे नहीं बढ़ पा रही है।

    यह भी पढ़ें: Singham Again Collection Day 13: दूसरे बुधवार नहीं चला ‘सिंघम’ का जोर, 13वें दिन खाते में आई महज इतनी रकम

    बुधवार को महज 3 करोड़ की कमाई करने वाली एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कमाई गुरुवार को भी काफी सुस्त रही। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने गुरुवार को रिलीज के 14वें दिन महज 3.03 करोड़ का सिंगल डे पर कारोबार किया।

    photo credit: IMDB

    भूल भुलैया 3 से ये फिल्म डेढ़ करोड़ रुपए से पीछे चल रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टोटल नेट कमाई अब तक 220.53 करोड़ तक ही पहुंची है।

    सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    वर्ल्डवाइड  332.75 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट  220.53 करोड़ रुपए
    ओवरसीज  72 करोड़ रुपए
    सिंगल डे कलेक्शन 3.03 करोड़ रुपए

    वर्ल्डवाइड दोनों फिल्मों के बीच है कांटे की टक्कर

    इंडिया में भले ही कार्तिक आर्यन और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने सिंघम अगेन की हालत खराब कर दी हो, लेकिन वर्ल्डवाइड अब भी फिल्म का जलवा बरकरार है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में टोटल 72 करोड़ का बिजनेस किया है और मूवी की कमाई दुनियाभर में 332.75 करोड़ तक पहुंची है।

    photo credit: IMDB

    रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म की कहानी को रामायण को ध्यान में रखते हुए बनाया है, जिस तरह से माता सीता को बचाने श्रीराम अपनी वानर सेना के रावण का अंत करते हैं, ठीक उसी तरह से इस फिल्म में दिखाया गया है कि 'डेंजर लंका' (अर्जुन कपूर) के चुंगल से पत्नी अवनि कामत (करीना कपूर) को छुड़वाने के लिए बाजीराव सिंघम अपनी पुलिस फोर्स के साथ जाता है और उसे खत्म करता है।

    यह भी पढ़ें: Singham Again Collection Day 12: 'सिंघम अगेन' पर लगा मंगल ग्रहण, 12वें दिन माइनस में खिसका कलेक्शन