Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Singham Again Collection Day 13: दूसरे बुधवार नहीं चला ‘सिंघम’ का जोर, 13वें दिन खाते में आई महज इतनी रकम

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 07:51 AM (IST)

    Singham Again Box Office Collection Day 13 अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन इस वक्त बड़े पर्दे पर जारी है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी के कलेक्शन में दूसरे वीकेंड के बाद अब गिरावट दर्ज की जा रही है जो रिलीज के 13वें दिन जारी है। आइए जानते हैं कि दूसरे बुधवार इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

    Hero Image
    अजय देवगन की मूवी सिंघम अगेन (Photo Credit-Jagran)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Day 13 Box Office Collection: निर्देशक रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर मूवी सिंघम अगेन की रिलीज को जल्द ही दो सप्ताह पूरे होने वाले हैं। इससे पहले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुई दिखाई दी है। लेकिन दूसरे वीकेंड के बाद से अजय देवगन (Ajay Devgn) की इस एक्शन थ्रिलर मूवी की कमाई का गणित पूरी तरह से बिगड़ता हुआ नजर आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज के 13वें दिन एक बार फिर से सिंघम अगेन का कलेक्शन लुढ़क गया है। आइए जानते हैं कि दूसरे बुधवार को सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार करने में सफल रही है। 

    13वें दिन सिंघम अगेन की कमाई इतनी 

    मेगा बजट फिल्म होने के नाते अजय देवगन की सिंघम अगेन को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली थी और मूवी ने रिलीज के पहले तीन दिन यानी ओपनिंग वीकेंड पर ही 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। इसके बाद रिलीज 9 दिन के भीतर मूवी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार चुकी थी। लेकिन दूसरे रविवार के बाद से इसकी कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ खिसका है। 

    ये भी पढ़ें- Singham Again Collection Day 12: 'सिंघम अगेन' पर लगा मंगल ग्रहण, 12वें दिन माइनस में खिसका कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 13वें दिन सिंघम अगेन के खाते में महज 3.15 करोड़ की रकम आई है, जो दूसरे मंगलवार की तुलना में करीब 35 लाख कम है। इससे ये कहा जा सकता है कि सिनेमाघरों में इस मूवी को देखने वाली की संख्या में अब हर रोज कमी आ रही है। 

    इतना हुआ सिंघम अगेन का टोटल कलेक्शन

    बुधवार की इस कमाई के आंकड़े को जोड़ दिया जाए तो अब सिंघम अगेन का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 237 करोड़ का हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे वीकेंड तक ये फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। अगर ऐसा होता है तो सिंघ अगेन तान्हाजी मूवी के बाद अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाएगी।

    इसके अलावा 240 करोड़ के पार जाती है सिंगम अगेन सबसे शानदार सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर फैंस का भरपूर मनोरंजन करने वाली अजय देवगन की मूवी दृश्यम 2 को भी पछाड़ सकती है। ये कारनामा तो गुरुवार को पूरा होता हुआ नजर आ सकता है। लेकिन एक मल्टी स्टारर और बड़े बजट की मूवी होने के नाते अभी सिंघम अगेन का ये नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावशाली नहीं मानी जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Singham Again के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहेगा अजय देवगन का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 7 बड़ी फिल्में