Singham Again Collection Day 26: थिएटर्स में 'सिंघम अगेन' की खस्ता हालत, लाखों में सिमट गई कमाई
Singham Again Box Office Day 26 सिंघम अगेन को लेकर जिस बात का डर था वही हो रहा है। वीकेंड के बाद एक फिर से अजय देवगन स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से धड़ाम से गिरावट आई है जिसने मेकर्स की टेंशन को बढ़ा दिया है। इसका अंदाजा आप सिंघम अगेन की रिलीज के 26वें दिन की कमाई से लगा सकते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Box Office Collection Day 26: चौथा वीकेंड अजय देवगन (Ajay Devgn) और करीना कपूर स्टारर फिल्म सिंघम अगेन के लिए काफी शानदार गुजरा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हैरान करने वाला कलेक्शन कर हर किसी को सरप्राइज किया था। लेकिन इस बात की भी पूरी उम्मीद थी कि संडे के बाद एक दम से सिंघम अगेन की कमाई में गिरावट देखने को मिलेगी और फिलहाल कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दे रहा है।
रिलीज के 26वें दिन एक्शन थ्रिलर फिल्म के कलेक्शन में भारी कटौती आई है, जिसे जानकार मेकर्स की टेंशन की बढ़ सकती है। आइए एक नजर सिंघम अगेन की इनकम के ताजा आंकड़ों पर डालते हैं।
वीक डे में फिर गिरा सिंघम अगेन का कलेक्शन
जो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज का पहला महीना पूरा करने की कगार पर खड़ी हो तो उसके वीक डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट का सिलसिला भी बना रहता है। फिलहाल निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। धमाकेदार चौथा वीकेंड बीतने के बाद सोमवार से फिल्म की कमाई कुछ इस कदर गिरी है, जो चौथे मंगलवार को भी जारी रही है।
ये भी पढ़ें- Singham Again Box Office Day 25: सोमवार को सिंघम अगेन की आधे से भी आधी हुई कमाई, नंबर सुनकर आने लगेगा तरस
फोटो क्रेडिट- एक्स
सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज के 26वें दिन अजय देवगन की सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 लाख का कलेक्शन किया है। यानी अब फिल्म की कमाई लाखो में सिमट गई है, जिसकी वजह से मूवी के कुल कारोबार में कुछ खास बढ़ोत्तरी भी देखने को नहीं मिली है।
फोटो क्रेडिट- एक्स
अगर मंगलवार की इनकम को जोड़ दिया जाए तो सिंघम अगेन का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 264 करोड़ के पास पहुंच गया है। लेकिन दीवाली रिलीज के तौर पर जिस तरह से इस मूवी को कारोबार करना था, उसमें सिंघम अगेन असफल होती नजर आई है और 300 करोड़ के आंकड़े से बेहद दूर है।
सिंघम अगेन कलेक्शन ग्राफ
चौथे वीकेंड तक कलेक्शन | 262 करोड़ |
चौथे सोमवार की कमाई | 60 लाख |
चौथे मंगलवार की कमाई | 50 लाख |
नेट कलेक्शन | 263.10 करोड़ |
4 दिनों बाद सिंघम अगेन रिलीज का पहला महीना भी पूरा कर लेगी। इस लिहाज बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इस मूवी के पास बहुत कम समय बाकी रह गया है। क्योंकि दिसंबर के पहले सप्ताह में पुष्पा 2 जैसी बड़ी रिलीज सिंघम अगेन की बॉक्स ऑफिस से छुट्टी कर सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।