Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sikandar Box Office: हार गया सिकंदर! इन 7 फिल्मों का 'सिंहासन' हिला भी नहीं पाए Salman Khan

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 03:26 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) ईद पर एक बार फिर से अपने फैंस के बीच आए। उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म सिकंदर बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने घरेल ...और पढ़ें

    Hero Image
    7 फिल्मों से पीछे रह गया सिकंदर/ फोटो- Jagran Graphics

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की सिकंदर की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक हुई है। 30 मार्च को सिनेमाघरों में आई ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ के करीब कमाई की है, जिसे अगर आप सलमान खान के स्टारडम से आंके तो ये काफी कम है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्डवाइड 'सिकंदर' रिलीज के बाद मोहनलाल की मलयालम फिल्म एल-2 एमपुरान को तो पीछे छोड़ने में सफल रही, लेकिन इसके बावजूद सलमान खान (Salman Khan) का सिक्का बीते दो सालों में रिलीज हुई इन सात फिल्मों के सामने नहीं चला। ज्यादा समय गवाएं बिना चलिए देखते हैं कि पहले दिन सिकंदर किन फिल्मों के सामने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में झुकना पड़ा। 

    पुष्पा 2 (Pushpa 2)

    सबसे पहले 'सिकंदर' को जिस फिल्म के सामने नतमस्तक होना पड़ा, वह थी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा-2'। इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। सिकंदर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से 35 करोड़ पीछे रह गई। पहले दिन सलमान की सिकंदर ने जहां 30 करोड़ कमाए, तो वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने हिंदी संस्करण में 65 करोड़ की कमाई की थी। 

    sikandar vs pushpa

    Photo Credit- Instagram 

    छावा (Chhaava)

    अब तो विक्की कौशल भी भाईजान से कमाई के मामले में आगे निकल चुके हैं। सलमान खान की 'सिकंदर' ने विक्की और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' से पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ कम की कमाई की है। छावा की इंडिया में पहले दिन 33 करोड़ तक कमाई हुई थी। 

    यह भी पढ़ें: Sikandar के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रहेगा सलमान खान का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 5 बड़ी अपकमिंग मूवीज

    chhaava vs sikandar

    Photo Credit- Instagram

    स्त्री 2 (Stree 2)

    सलमान खान की 'सिकंदर' श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री से भी पहले ही दिन हार गई है। स्त्री 2 ने पहले दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडिया में पिछले साल 54.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। सिकंदर, स्त्री 2 से 24 करोड़ कम कमाई की है। 

    stree 2 vs sikandar

    Photo Credit- Instagram

    एनिमल (Animal) 

    एनिमल के सामने भी बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फिल्म का जलवा फीका रहा। साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में 63.80 करोड़ की कमाई की थी। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म से सिकंदर ने 33 करोड़ कम कमाए हैं। 

    पुष्पा 2 65 करोड़ 
    स्त्री 2  54.35 करोड़
    एनिमल  63.80 करोड़
    जवान  65 करोड़
    पठान  57 करोड़
    गदर 2  40 करोड़
    छावा  33 करोड़ 
    सिकंदर  30.6 करोड़

    जवान (Jawan)

    अपने दोस्त शाह रुख खान से भी सिकंदर आगे नहीं निकल पाए। इस बात की लोगों में हमेशा एक्साइटमेंट रही है कि दोनों खानों में से बहुत  ही कम लोग आए। जवान ने फर्स्ट डे पर हिंदी भाषा में टोटल 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    jawan vs sikandar

    Photo Credit- Instagram

    पठान (Pathaan)

    शाह रुख खान की एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों ने सलमान खान की सिकंदर को धूल चटाई है। जवान से पहले सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में सफल रही थी। पठान की पहले दिन की कमाई 57 करोड़ रुपए तक थी। 

    pathaan vs sikandar

    Photo Credit- Instagram

    गदर 2 (Gadar 2)

    सनी देओल के सामने भी इस साल भाईजान सलमान खान का स्टारडम फीका रहा। उनकी फिल्म 'सिकंदर' का कलेक्शन सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर-2' से काफी कम रहा। गदर 2 ने पहले दिन 40 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था, जबकि उसके मुकाबले 'सिकंदर' को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ कम में ही संतुष्टि करनी पड़ी है। 

    यह भी पढ़ें: ये होती है दीवानगी! Sikandar ऑनलाइन हुई लीक तो Salman Khan की नैया डूबने से बचाने आए फैंस, ऐसे की मेकर्स की मदद