विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satyaprem Ki Katha Advance Booking: कियारा और कार्तिक की फिल्म की रिलीज से पहले बिकी 25 हजार टिकटें

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 28 Jun 2023 04:17 PM (IST)

Satyaprem Ki Katha Advance Booking कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्य प्रेम की कथा गुरुवार बकरीद के दिन ...और पढ़ें

Satyaprem Ki Katha Advance Booking, Satyaprem Ki Katha
Satyaprem Ki Katha Advance Booking, Satyaprem Ki Katha

नई दिल्ली, जेएनएन। Satyaprem Ki Katha Advance Booking: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्य प्रेम की कथा को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह अनुमान फिल्म की एडवांस बुकिंग के आधार पर तय की गई है। सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। 

सत्य प्रेम की कथा फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज हो रही है?

यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। यह फिल्म नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन के बैनर के अंतर्गत बनाई गई है। इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, सिद्धार्थ रंदेरिया, राजपाल यादव और गजराज राव की अहम भूमिका है। खास बात यह है कि 2023 के पहले 6 महीनों की यह आखिरी फिल्म होगी।

सत्य प्रेम की कथा फिल्म की नेशन चैन ने कितनी टिकटें बेचीं हैं?

इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पिछले कुछ दिनों पहले शुरू हुई है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो टॉप 3 नेशनल चैन में इस फिल्म ने बकरी ईद की छुट्टी को देखते हुए 25 हजार टिकटें एडवांस में बेची हैं। ये आंकड़े पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस को मिलाकर बनाए गए है। 29 जून 2023 के पहले दिन के पहले शो के लिए पीवीआर ने 13000 टिकटें बेचीं हैं। वहीं, आईनोक्स और सिनेपोलिस में साढ़े 7 हजार और 4250 टिकटें बेची हैं।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की पिछली फिल्म का क्या नाम था?

यह बात गौर करने वाली है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से भी लाभ होगा। फिल्म का वीकेंड अच्छा हो सकता है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने इसके पहले भूल भुलैया 2 में साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय कर चुकी है। कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। वहीं, कियारा की जुग-जुग जियो ने सामान्य व्यापार किया था।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता कार्तिक जहां कबीर खान के साथ एक एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो रहे हैं। वहीं, कियारा रामचरण के साथ गेम चेंजर में नजर आएंगी। दोनों इसे लेकर काफी खुश है।