यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kartik Aaryan-Kiara Advani: कार्तिक आर्यन को देख इमोशनल हुई फैन, 'सत्यप्रेम की कथा' एक्टर ने लगाया गले
Kartik Aaryan-Kiara Advani कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की रिलीज में एक दिन से भी ...और पढ़ें

HighLights
- कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को हो रही रिलीज
- कार्तिक-कियारा ने किया फिल्म का प्रमोशन
- प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने क्लिक कराई फैंस के साथ सेल्फी
नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की रॉमकॉम फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म गुरुवार 29 जून को रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों एक्टर्स ने फिल्म का प्रमोशन तेज कर दिया है। कार्तिक फैंस के बीच जाकर एक तरह से उनमें 'सत्यप्रेम की कथा' का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं, कियारा भी पीछे नहीं हैं।
म्यूजिकल कॉन्सर्ट में कार्तिक और कियारा
हाल ही में नवी मुंबई में दोनों सितारों ने 'सत्यप्रेम की कथा' का प्रमोशन किया। इस दौरान कार्तिक को अपने बीच देख फैंस खुशी से पागल ही हो उठे। दरअसल, नवी मुंबई में स्पेशल म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था, जहां कार्तिक और कियारा ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। न सिर्फ दोनों कलाकारों ने लोगों को एंटरटेन किया, बल्कि कार्तिक ने इस दौरान कुछ ऐसा भी किया, जिससे एक बार फिर उन्होंने साबित किया कि आखिर क्यों उन्हें इतने लोग पसंद करते हैं।
कार्तिक ने लगाया फैंस को गले
'सत्यप्रेम की कथा' के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन ने बिना किसी स्टार एटीट्यूड के फैंस को एंटरटेन किया। फैंस अपने बीच अपने आइडल को देख अपनी एक्साइटमेंट रोक न सके। यह सब देख, कार्तिक ने अपने फैंस को गले लगाया।
उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई।
View this post on Instagram
कार्तिक-कियारा वर्कफ्रंट
'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक, गजराज राव, शिखा तलसानिया, सिद्धार्थ और अनुराधा पटेल हैं। इस फिल्म से पहले कार्तिक की 'शहजादा' रिलीज हुई, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
अब 'सत्यप्रेम की कथा' के अलावा कार्तिक आर्यन, हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास कबीर खान की भी एक फिल्म है। हालांकि, इसके टाइटल की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, कियारा आडवाणी की अगली फिल्म राम चरण (Ram Charan) के साथ है, जिसका नाम 'गेम चेंजर' है।
